{"_id":"6a5e4b1340e0c40d4703e466","slug":"mp-police-si-recruitment-after-8-years-annual-promotions-cm-mohan-yadav-says-criminals-must-not-be-allowed-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Police: 8 साल बाद SI भर्ती, हर साल होंगे प्रमोशन; CM मोहन यादव बोले- अपराधी बचने नहीं चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Police: 8 साल बाद SI भर्ती, हर साल होंगे प्रमोशन; CM मोहन यादव बोले- अपराधी बचने नहीं चाहिए
Mon, 20 Jul 2026 09:51 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आठ साल बाद सब-इंस्पेक्टर भर्ती होगी और पुलिस विभाग में हर साल नियमित प्रमोशन की व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने नई तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द पुलिस विभाग में नई भर्तियां की जाएंगी। आठ साल बाद सब-इंस्पेक्टर (एआई) की भर्ती शुरू होगी और आगे हर साल नियमित प्रमोशन की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पुलिस को आधुनिक, सक्षम और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण किया जा सके। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे कानून से बचने का मौका नहीं मिलना चाहिए। पुलिस को बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण देकर उसकी कार्यक्षमता बढ़ाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- UCC पर सियासत तेज: शहर काजी की स्पीकर से मुलाकात, मसूद ने मांगा संशोधन; CM बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान पर प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस देश की बेहतर पुलिस व्यवस्थाओं में शामिल है, लेकिन सरकार इसे और अधिक दक्ष बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पुलिस विभाग में भर्ती, पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खाद-बीज पर तीखी बहस: उमंग बोले- किसान को खाद नहीं, सिर्फ OTP मिल रहा; मंत्री कंसाना ने कहा- कमी की बात गलत
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब स्थिति काफी बेहतर हुई है। जहां पहले सुरक्षा चुनौती थी, वहां अब विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में विभिन्न विभागों में हुए प्रमोशन में सबसे अधिक लाभ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला है। सरकार अब नियमित अंतराल पर प्रमोशन और नई भर्तियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार विधानसभा में इसे कानून का स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना और प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।