फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Transfers: 12 IPS Officers Shifted, New SPs Appointed in Betul, Panna, Alirajpur, Narmadapuram and Harda

भोपाल: एमपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, आलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदले

Thu, 29 Oct 2026 08:09 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 29 Oct 2026 08:09 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने 12 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें बैतूल, पन्ना, आलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा में नए एसी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
MP Transfers: 12 IPS Officers Shifted, New SPs Appointed in Betul, Panna, Alirajpur, Narmadapuram and Harda
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आदेश के तहत नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके अलावा कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल, विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों और अन्य इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार आलीराजपुर के एसपी रघुवंश सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीआईजी बनाया गया है। उनकी जगह उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के एसपी समर वर्मा को आलीराजपुर की कमान सौंपी गई है। बैतूल के एसपी वीरेंद्र जैन को भोपाल नगरीय पुलिस में यातायात डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पुलिस मुख्यालय में एआईजी (कार्मिक) रहे अमित सक्सेना को बैतूल का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, इंदौर में साइबर पुलिस अधीक्षक रहे सव्यसाची सराफ अब पन्ना जिले की पुलिस व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू को सेनानी, 10वीं वाहनी विसबल, सागर पदस्थ किया गया हैं। हरदा में एसपी रहे शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी पदस्थ किया गया है। उनकी जगह भोपाल रेल पुलिस के एसपी अंकित जायसवाल को हरदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


नर्मदापुरम में भी बदला पुलिस नेतृत्व
नर्मदापुरम के एसपी साईंकृष्ण एस. थोठा को पुलिस मुख्यालय में एआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह उज्जैन स्थित 32वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के कमांडेंट दीपक कुमार शुक्ला को जिले का नया एसपी बनाया गया है। पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू को सागर स्थित 10वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल का सेनानी नियुक्त किया गया है। इस तरह जिला पुलिस के साथ सशस्त्र बल की इकाइयों में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों में भी फेरबदल
आदेश में विशेष सशस्त्र बल की अलग-अलग वाहिनियों के अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है। इंदौर में प्रथम वाहिनी के सेनानी रहे अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल का सेनानी बनाया गया है। उन्हें पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह ग्वालियर में 13वीं वाहिनी के सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 21वीं वाहिनी का सेनानी नियुक्त किया गया है। उन्हें 14वीं वाहिनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


ये भी पढ़ें: नेहा पच्चीसिया: निलंबित सीएसपी नेहा के मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, अग्रिम जमानत की लगाई है गुहार


किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

क्र.

अधिकारी का नाम एवं बैच

वर्तमान पदस्थापना

नवीन पदस्थापना

1

रघुवंश कुमार सिंह (IPS 2012)

उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जिला आलीराजपुर

उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

2

दीपक कुमार शुक्ला (IPS 2014)

सेनानी, 32वीं वाहिनी, विसबल, उज्जैन

पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम

3

साईकृष्ण एस. थोटा (IPS 2014)

पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम

सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

4

वीरेंद्र जैन (IPS 2016)

पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल

पुलिस उपायुक्त (यातायात), नगरीय पुलिस, भोपाल

5

निवेदिता नायडू (IPS 2016)

पुलिस अधीक्षक, जिला पन्ना

सेनानी, 10वीं वाहिनी, विसबल, सागर

6

अंकित जायसवाल (IPS 2017)

पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल

पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा

7

अमित सक्सेना (IPS 2017)

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल

पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल

8

सव्यसाची सराफ (IPS 2017)

पुलिस अधीक्षक, साइबर, इंदौर

पुलिस अधीक्षक, जिला पन्ना

9

समर वर्मा (IPS 2017)

पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन

पुलिस अधीक्षक, जिला आलीराजपुर (सामान्य प्रशासन विभाग से सेवाएं वापस लेते हुए)

10

अभिषेक आनंद (IPS 2018)

सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर

सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल, इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार

11

श्रुतकीर्ति सोमवंशी (IPS 2018)

सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर

सेनानी, दूसरी वाहिनी, विसबल, ग्वालियर एवं सेनानी, 14वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार

12

शशांक (IPS 2019)

पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा

सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed