फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Union Minister Hardeep Puri to Arrive in Bhopal Tonight, File Rajya Sabha Nomination on Saturday

मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी शनिवार को राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन, 12 नवंबर को होगा मतदान

Fri, 30 Oct 2026 09:59 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 09:59 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार रात भोपाल पहुंचेंगे और शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई मध्यप्रदेश की इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा।

 

विज्ञापन
MP: Union Minister Hardeep Puri to Arrive in Bhopal Tonight, File Rajya Sabha Nomination on Saturday
हरदीप सिंह पुरी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भोपाल। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पुरी शुक्रवार देर रात भोपाल पहुचेंगे। शनिवार सुबह 9 बजे वे नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकेंगे। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने और वहां से 10:30 बजे रवाना होने का कार्यक्रम है। सुबह 10:40 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे विधानसभा भवन पहुंचेंगे और 11:05 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर 3 बजे वे भोपाल से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी शादी सहायता योजना घोटाला: पूर्व मंत्री के साढ़ू की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच, ईडी की कार्रवाई
विज्ञापन


एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट
मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। मुरुगन ने 13 अक्तूबर को राज्यसभा सदस्यता के साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय राजनीति में लौटने की इच्छा जताई थी। इसी रिक्त सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होना है। पुरी फिलहाल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश की रिक्त सीट से मैदान में उतारा है। राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 5 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अंक गणित भाजपा के समर्थन में है, यदि किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन भरा तो 12 नवंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: पेंशनरों को कर्मचारियों से कम महंगाई राहत देने पर विवाद, फैसले को बताया असंवैधानिक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed