{"_id":"6a14f9ea80f639098301933e","slug":"mp-weather-today-heatwave-grips-madhya-pradesh-heatwave-alert-issued-for-45-cities-signs-of-pre-monsoon-act-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्यप्रदेश में हीट अटैक, 45 शहरों में लू का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिव होने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में हीट अटैक, 45 शहरों में लू का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिव होने के संकेत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 26 May 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के 45 शहर हीटवेव की चपेट में हैं, जबकि 5 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। खजुराहो में तापमान रिकॉर्ड 47.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 28 मई से प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने और 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अगले तीन दिन तक तेज गर्मी का दौर जारी रहने के आसार हैं।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक तरफ प्रदेश के 45 शहर भीषण लू और तेज गर्मी की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में आंधी और बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग ने 28 मई से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के संकेत दिए हैं। इसके तहत प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट है। वहीं भोपाल, ग्वालियर समेत 45 जिलों में हीटवेव जैसे हालात बने रहे। इधर, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार जताए गए हैं।
खजुराहो सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पार
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले में दर्ज की गई। खजुराहो का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड बताया जा रहा है। नौगांव में पारा 46.8 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा दतिया, मंडला, टीकमगढ़, मलाजखंड, सतना, दमोह और रीवा में भी तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना रहा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म बड़े शहरों में शामिल रहा। जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
28 मई से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन 28 मई से मौसम करवट ले सकता है। ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके पीछे पश्चिमी हिस्से से गुजर रहा टर्फ सिस्टम बताया जा रहा है। 28 मई को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-लू के बीच पांचवीं-आठवीं की पुनः परीक्षा, शिक्षक संगठन बोला- जान जोखिम में डालकर परीक्षा क्यों?
इन जिलों में लू का सबसे ज्यादा खतरा
रेड अलर्ट-निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना।
ऑरेंज अलर्ट- रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, गुना, नरसिंहपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, भिंड और दतिया।
येलो अलर्ट- भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, शहडोल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और अनूपपुर।
यह भी पढ़ें-850 छात्रों को सहारा, राज्य स्तरीय समारोह में CM बोले- शिक्षा से ही बदलेगी नई पीढ़ी
दोपहर 12 से 3 बजे तक सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने को कहा गया है। पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X