सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Impact of Two Troughs and a Cyclonic Circulation in MP; Warning Issued for Strong Winds and

MP Weather Today: एमपी में दो ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, आज 13 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 09 May 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में दो ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम बदला हुआ है। शनिवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवाएं और हल्की बारिश हुई। दूसरी ओर रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.5 डिग्री पहुंच गया।

MP Weather Today: Impact of Two Troughs and a Cyclonic Circulation in MP; Warning Issued for Strong Winds and
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के ऊपर एक साथ दो ट्रफ लाइन और ऊपरी हवा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि शनिवार को 13 जिलों में तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली। भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, दमोह, देवास, खरगोन, विदिशा, राजगढ़, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडौरी समेत कई जिलों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
Trending Videos


कई शहरों में गर्मी का असर
दूसरी ओर, कई शहरों में गर्मी का असर भी बरकरार रहा। रतलाम प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाजापुर में पारा 42.6 डिग्री दर्ज हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में तापमान 42.4 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई की शुरुआत से बदला हुआ है मौसम 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मई की शुरुआत से ही प्रदेश में असामान्य मौसम देखने को मिल रहा है। आमतौर पर मई के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी रहती है, लेकिन इस बार कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर बना हुआ है। इसके पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और चक्रवाती सिस्टम को वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 75 साल की महिला को टीटीई ने मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ा, गिरफ्तार


रविवार से फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार तक आंधी-बारिश का असर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ सकता है। रविवार से अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-शिक्षक नेता का वेतन रोकने पर बवाल,मोर्चा बोला-आंदोलन का नेतृत्व करने वालों को बनाया जा रहा निशाना

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आंधी और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। वहीं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed