सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Major Weather Swing in MP—Rain and Hail in Some Areas, Scorching Heat of 42°C in Others; Ale

MP Weather Today: MP में मौसम का बड़ा उलटफेर, कहीं बारिश-ओले, कहीं 42 डिग्री की तपिश, 39 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 05 May 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से राहत मिली है, जबकि कुछ जगह अब भी गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है और 8 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

MP Weather Today: Major Weather Swing in MP—Rain and Hail in Some Areas, Scorching Heat of 42°C in Others; Ale
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए दो अलग-अलग तस्वीरें पेश कर दी हैं। एक ओर जहां प्रदेश के कई बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में भीषण गर्मी का असर अब भी कायम है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। मंगलवार को प्रदेशभर में गर्मी, बारिश, तेज हवाएं और उमस चारों का मिला-जुला असर देखने को मिला, जिससे लोगों को एक साथ राहत और परेशानी दोनों झेलनी पड़ी।
Trending Videos


कई शहरों में तापमान गिरा, कुछ जगह अब भी गर्मी
राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले दिन से 3.2 डिग्री कम है। इंदौर में पारा 37.6 डिग्री रहा, जबकि ग्वालियर में 34.7 डिग्री और उज्जैन में 38 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत खरगोन में 42 डिग्री और खंडवा में 41.5 डिग्री तापमान के साथ गर्मी का असर बरकरार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी जैसे जिलों में आंधी का असर ज्यादा रहने की बात कही गई है, जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर, रीवा, सतना, छतरपुर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

डिंडौरी में ओले, आंधी से नुकसान
डिंडौरी जिले में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और कई गांवों में ओले गिरे। शाहपुरा क्षेत्र के छीवली गांव सहित आसपास के इलाकों में दो घंटे तक तेज बारिश हुई। मेहदवानी क्षेत्र में तेज आंधी के कारण एक पेड़ उखड़कर टीन शेड पर गिर गया, जिससे नुकसान हुआ, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पिछले 24 घंटे में बारिश का आंकड़ा
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई जगह बारिश दर्ज की गई है। नौगांव में सबसे ज्यादा 40.8 मिमी बारिश हुई, जबकि टीकमगढ़ में 22 मिमी, दमोह में 11 मिमी, सतना में 4.5 मिमी और खजुराहो में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली।

कहीं राहत, कहीं परेशानी
कई जिलों में मौसम के इस बदलाव का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिला। ग्वालियर में तेज आंधी और बादलों के चलते तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। धार और बड़वानी में बारिश के बाद तापमान करीब 3 डिग्री तक नीचे आ गया। इंदौर में सुबह से हल्की हवा और कम तापमान के कारण मौसम सुहावना बना रहा। वहीं झाबुआ में बारिश के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई, क्योंकि खुले में रखी फसल भीगने का खतरा पैदा हो गया है। टीकमगढ़ में आंधी-बारिश के दौरान बिजली लाइन टूटने से करंट की चपेट में आने से 6 गायों की मौत हो गई।

क्यों बदला मौसम, कब तक रहेगा असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण और दो ट्रफ लाइन के सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बना हुआ है, जिससे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम अभी सक्रिय है और 8 मई तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।


यह भी पढ़ें-पहली परीक्षा में 75% या अधिक वालों को ही मिलेगा लैपटॉप, छात्रोंं की बढ़ी संख्या,जाने कब मिलेगा लैपटॉप


पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश
नौगांव: 40.8 मिमी (सबसे ज्यादा)
टीकमगढ़: 22 मिमी
दमोह: 11 मिमी
सतना: 4.5 मिमी
खजुराहो: 2 मिमी

बड़े शहरों में राहत, पारा 3 डिग्री तक गिरा
भोपाल: 37.2 डिग्री (-3.2 डिग्री)
इंदौर: 37.6 डिग्री (-0.6 डिग्री)
ग्वालियर: 34.7 डिग्री
उज्जैन: 38.0 डिग्री (-1 डिग्री)

यह भी पढ़ें-पहले 90° ब्रिज, अब बंद रास्ते वाला शौचालय, राजधानी भोपाल में प्लानिंग का एक और फेल मॉडल

इन जिलों में अब भी भीषण गर्मी बरकरार
खरगोन: 42.0 डिग्री
खंडवा: 41.5 डिग्री
धार: 39.2 डिग्री
नर्मदापुरम: 38.2 डिग्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed