सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Scorching Heat Grips MP; Several Cities Cross 43°C Mark; Residents Reeling from Relentless H

MP Weather Today: MP में भीषण गर्मी, कई शहर 43 डिग्री के पार, दिन-रात तपिश से बेहाल लोग, राहत के आसार दूर

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 22 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड स्तर छूना शुरू कर दिया है। कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है और दिन-रात दोनों समय राहत नहीं मिल रही। सूखी हवाएं, कम नमी और बारिश की कमी ने हालात और गंभीर बना दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

MP Weather Today: Scorching Heat Grips MP; Several Cities Cross 43°C Mark; Residents Reeling from Relentless H
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में गर्मी अब विकराल रूप ले चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है, जबकि कई जगहों पर पारा 43 डिग्री के पार चला गया है। तेज धूप, गर्म हवाओं और सूखे मौसम ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
Trending Videos



प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान
 
  शहर          तापमान
खजुराहो:       43.4 डिग्री
नर्मदापुरम:     43.2 डिग्री   
नौगांव:          43.0 डिग्री
रायसेन:         42.4 डिग्री
ग्वालियर:       41.2 डिग्री
जबलपुर:       41.6 डिग्री
भोपाल:         40.6 डिग्री
इंदौर:           40.0 डिग्री

रात में भी नहीं मिल रही राहत, बढ़ा असहजता का स्तर
दिन की झुलसाने वाली गर्मी के बाद रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ है। नर्मदापुरम में रात का तापमान 28.9 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ गई है। इस तरह के हालात को वॉर्म नाइट माना जाता है, जिसमें शरीर को आराम नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम नमी और गर्म हवाएं, लू जैसे हालात
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हवा में नमी काफी कम दर्ज की गई है, जिससे गर्मी और ज्यादा तीखी महसूस हो रही है। ग्वालियर, खजुराहो, जबलपुर और सागर जैसे शहरों में सूखी और गर्म हवाओं ने लू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश नहीं हुई है। सिर्फ सिवनी में हल्की 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी पूरा प्रदेश सूखा रहा। तेजी से बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में वर्षों से घर का इंतजार कर रहे लोग, EMIऔर किराए के दोहरे बोझ में फंसे

पश्चिम से पूर्व तक एक जैसी तपिश
पश्चिमी मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, रायसेन, उज्जैन, धार, खंडवा में तेज गर्मी का असर है जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश के खजुराहो, नौगांव, जबलपुर, सागर, सतना में भी 41 से 43 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। यानि पूरा प्रदेश एक साथ भीषण गर्मी की गिरफ्त में है और कहीं भी राहत के संकेत नहीं दिख रहे।

यह भी पढ़ें-कुणाल बोले- किसान कल्याण नहीं किसान हैरान वर्ष, बुधनी में बड़ा आंदोलन

और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू का असर और तेज होगा। लोगों को सावधानी बरतने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed