सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update: Madhya Pradesh faces a double whammy of cold weather; nights are freezing, days are also co

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड का डबल अटैक, रातें जमा रहीं, दिन भी ठंडे, कोहरे से रेल यातायात बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 08 Jan 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी है। खजुराहो 3.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि 20 से अधिक जिलों में कोहरे का असर दिखा। गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर में पारा 7.8 डिग्री लुढ़ककर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।। 
 

MP Weather Update: Madhya Pradesh faces a double whammy of cold weather; nights are freezing, days are also co
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर और गहरा होता जा रहा है। गुरुवार सुबह प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान लुढ़क गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सीहोर, छिंदवाड़ा और मुरैना में हालात इतने सख्त रहे कि पौधों पर जमी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं। ठंड का असर पढ़ाई पर भी पड़ा है। इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए आदेश जारी किए हैं कि अब आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं लगेंगी।
Trending Videos


दिन में भी रात जैसी ठंड
गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर में पारा 7.8 डिग्री लुढ़ककर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दतिया में तापमान 11.6 डिग्री, नौगांव में 14.5 डिग्री, खजुराहो में 14.7 डिग्री, श्योपुर में 17.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.5 डिग्री, रीवा में 18.5 डिग्री, सतना में 19.4 डिग्री, सीधी में 20.4 डिग्री, पचमढ़ी में 20.8 डिग्री, गुना-दमोह में 22 डिग्री, मलाजखंड में 23 डिग्री, नरसिंहपुर-सागर में 23.4 डिग्री पर पहुंच गया
विज्ञापन
विज्ञापन



यातायात की रफ्तार भी थामी
कोहरे ने यातायात की रफ्तार भी थाम दी है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस जो आमतौर पर सुबह 7.25 बजे भोपाल पहुंचती है, गुरुवार को साढ़े सात घंटे से ज्यादा लेट रही। जनशताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में भी बड़ा अंतर आया है।गुरुवार सुबह दतिया, खजुराहो, रीवा, सतना, रतलाम, नौगांव, सीधी, भोपाल, इंदौर, दमोह सहित 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा। तापमान की बात करें तो रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2, नौगांव और शिवपुरी में 5, उमरिया में 5.4 और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।


यह भी पढ़ें-इंदौर में दूषित पानी से 20 मौतें, सीएम बोले-हम आंकड़ों में नहीं उलझेंगे, एक मौत भी हमारे लिए कष्टदायक

आने वाले दिनों में और तेज हो सकती ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो-तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी ने नवंबर-दिसंबर में ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और जनवरी में भी राहत के आसार नहीं हैं। पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर-जनवरी में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिरता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मावठे की संभावना भी बनी रहती है। कुल मिलाकर, जनवरी का महीना प्रदेश के लिए एक बार फिर कड़ाके की ठंड लेकर आया है।


यह भी पढ़ें-शीतलहर और घने कोहरे से कांपा प्रदेश, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे, कई जिलों में विजिबिलिटी घटी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed