फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sandipani schools to be inaugurated before Guru Purnima; CM says 'Maharishi Sandipani Shraddha Parv' will be c

गुरु पूर्णिमा से पहले सांदीपनि विद्यालयों करें लोकार्पण: CM बोले- महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व प्रदेशभर मनेगा

Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि गुरु पूर्णिमा से पहले प्रदेश के सभी शेष सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया जाए। 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में 'महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व' भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Sandipani schools to be inaugurated before Guru Purnima; CM says 'Maharishi Sandipani Shraddha Parv' will be c
सीएम मोहन यादव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में जिन सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण अभी शेष है, उन्हें गुरु पूर्णिमा से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में 'महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा के आधार हैं। गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और शिक्षा परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है।
विज्ञापन


ये भी पढें-  MP विधानसभा मानसून सत्र का आगाज आज: खाद-बीज संकट पर पहले ही दिन होगी चर्चा, हंगामेदार होने के आसर
विज्ञापन


डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भगवान श्रीकृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनि के जीवन, गुरुकुल शिक्षा पद्धति और उनके योगदान पर आधारित 10 से 20 पृष्ठों की एक लघु पुस्तिका प्रकाशित कर प्रदेश के सभी विद्यालयों में वितरित की जाए। साथ ही सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में गुरु पूजन और गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में मनाए जाने वाले मित्रता दिवस पर विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से जुड़ी प्रेरक बातें भी बताई जाएं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा को जनभागीदारी का उत्सव बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग के अलावा खेल, संगीत, नाटक, चित्रकला और अन्य कला संस्थानों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश समाज के हर वर्ग और नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा युवा मोर्चा ने 15 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए, ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जम्मेदारी

बैठक में अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि 29 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती पूजन, गुरुजनों का सम्मान, छात्र-शिक्षक संवाद, व्याख्यान, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के लिए सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि गुरु पूर्णिमा और महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व को जनभागीदारी के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed