सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma Case: CBI Takes Husband Samarth Singh Remand; Will Confront Him with Contradictory Statements

Twisha Sharma case: पति समर्थ सिंह को सीबीआई ने लिया रिमांड पर, विरोधाभासी बयानों पर कराएगी आमना-सामना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Wed, 27 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Twisha Sharma Death Case Updates in Hindi : भोपाल की अदालत ने बुधवार को त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। अधिवक्ता अंकुर पांडे ने बताया कि मामले की जांच अब पूरी तरह सीबीआई को सौंप दी गई है। इससे पहले समर्थ सिंह को राज्य पुलिस की एसआईटी ने जबलपुर से गिरफ्तार कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था।

Twisha Sharma Case: CBI Takes Husband Samarth Singh Remand; Will Confront Him with Contradictory Statements
त्विषा के पति समर्थ सिंह को अब सीबीआई रिमांड पर सौंपा गया है। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में बुधवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। भोपाल पुलिस से अपने हाथ में जांच लेने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की दिल्ली टीम ने बुधवार को त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भी रिमांड पर ले लिया है। दोपहर बाद मेडिकल कराने के बाद भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को भोपाल जिला अदालत में प्रस्तुत किया। सीबीआई के अधिकारियों की टीम वकील के साथ अदालत में मौजूद थी। 




सीबीआई के वकील ने अदालत को बताया कि केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस केस से संबंधित डायरी और अन्य साक्ष्य व दस्तावेज व डिजिटल उपकरण भी सीबीआई अपने कब्जे में ले चुकी है। अब आगे की पूछताछ के लिए आरोपी की रिमांड चाहिए। अदालत ने सीबीआई के आवेदन पर समर्थ सिंह को आगे की पूछताछ के लिए 29 मई तक की रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई अब समर्थ सिंह से पूछताछ करेगी। समर्थ सिंह से अब तक हुई पूछताछ में कई ऐसे विरोधाभासी बयान सामने आए हैं, जो उनकी मां के बयानों या कथनों से मेल नहीं खा रहे हैं। ऐसे में सीबीआई अब त्विषा के पति व मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को एक साथ बैठाकर आमने-सामने पूछताछ कर पूर्व में दिए गए बयानों की तस्दीक करेगी। गिरिबाला सिंह अग्रिम जमानत पर हैं और आज उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर भी सुनवाई चल रही है। शाम तक कोई निर्णय होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: हाईकोर्ट में सास गिरिबाला सिंह ने गलत काम करने से इनकार किया, सभी आरोपों को बताया निराधार
विज्ञापन
Trending Videos


कब हुई थी त्विषा की मौत?
ज्ञात हो कि 31 वर्षीय त्विषा शर्मा की 12 मई की रात करीब दस बजे के बाद कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाना बताया है। गले में दो निशान मिलने के कारण नोएडा निवासी त्विषा के परिजन हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं। त्विषा की सास गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश होने के साथ भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बैंच-2 की अध्यक्ष हैं। पति समर्थ सिंह अधिवक्ता हैं। त्विषा शर्मा अभिनेत्री व मॉडल रह चुकी हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने और परिजनों की मांग पर सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। 

ये भी पढ़ें- Twisha Case: 'बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया'? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल

डिजिटल दस्तावेजों की जांच होगी
जांच को मजबूत करने के लिए सीबीआई पहले ही स्थानीय पुलिस से समर्थ सिंह का मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुकी है। हालांकि पूरी कॉल डिटेल अभी पुलिस को नहीं मिली है। सीबीआई अब इन डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। सीबीआई भोपाल में रखकर ही समर्थ सिंह से हर पहलू पर पूछताछ करेगी। त्विषा का दोबारा पीएम दिल्ली एम्स की टीम ने किया है। अभी उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। उक्त पीएम रिपोर्ट में अगर कुछ नया खुलासा होता है तो सीबीआई उसके आधार पर भी आगे की जांच करेगी।

सीबीआई ने किया घटना का रिक्रिएशन, वीडियोग्राफी भी
समर्थ सिंह को रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई बागुमालिया एक्सटेंशन स्थित उसके घर पहुंची और सीधे घर की छत पर लेजाकर घटना का रिक्रिएशन कराया। सीबीआई ने रिक्रिएशन की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई है। इसके बाद समर्थ सिंह ने घर में ही सास गिरिबाला सिंह व अन्य लोगों द्वारा त्विषा की मौत के बाद के घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की और वीडियोग्राफी भी कराई। सीबीआई ने पुलिस द्वारा सील किए गए त्विषा के कमरे व मकान के अन्य हिस्से की भी बारीकी से पड़ताल की व पूरी कार्रवाई की वीडियो शूट कराया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ है केस
सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु), 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता) और 3(5) (समान उद्देश्य) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। त्विषा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। परिवार का आरोप है कि इसी प्रताड़ना के कारण 33 वर्षीय पूर्व मिस पुणे ने आत्मघाती कदम उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed