सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uproar over Ashoka Garden Murder Case: Hindu Organizations Besiege Police Station, Accuse Police of Suppressin

अशोका गार्डन हत्याकांड पर बवाल: हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस पर सच्चाई दबाने के आरोप

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 30 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

शोका गार्डन में होटल संचालक की हत्या के बाद भोपाल में भारी आक्रोश फैल गया। परिजन, स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई और सच्चाई दबाने के आरोप लगाए। चक्काजाम और प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Uproar over Ashoka Garden Murder Case: Hindu Organizations Besiege Police Station, Accuse Police of Suppressin
विरोध में सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में होटल संचालक की निर्मम हत्या के बाद शहर में गहरा आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में मृतक के परिजन, स्थानीय रहवासी और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और पूरा इलाका तनाव की चपेट में आ गया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन
आक्रोशित भीड़ ने अशोका गार्डन थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस इस गंभीर मामले में तेजी नहीं दिखा रही और घटना से जुड़े अहम पहलुओं को दबाने की कोशिश की जा रही है। कई घंटों तक थाने के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर डटे रहे।

सच्चाई दबाने के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग 
प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों और परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे की असली वजह को सामने लाने में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। 

चक्काजाम से थमा ट्रैफिक, आमजन हुए परेशान
विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे इलाके की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें-साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर भड़के आरोपी; समझाने पर युवक को चाकुओं से गोद डाला


हिंदू संगठनों की चेतावनी, आंदोलन और तेज करने की तैयारी
हिंदू संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र किया जाएगा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने, अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अपनी रणनीति और मजबूत करने के संकेत दिए हैं।


यह भी पढ़ें-उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग, विधायक मसूद पुलिस कमिश्नर से मिले, बोले- माहौल खराब करने की कोशिश


पुलिस का आश्वासन, जल्द गिरफ्तारी का दावा
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अशोका गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed