{"_id":"69ccdaefb6b4a6a8cb084e94","slug":"public-outrage-erupts-over-murder-hindu-organizations-take-to-the-streets-in-violent-protests-block-traffic-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से भड़का जनाक्रोश: हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे,उग्र प्रदर्शन,किया चक्का जाम,पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या से भड़का जनाक्रोश: हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे,उग्र प्रदर्शन,किया चक्का जाम,पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में चाय कारोबारी की हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम के बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई के बाद हालात कुछ काबू में आए हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों की सख्त कार्रवाई की मांग अब भी जारी है।
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अशोका गार्डन हत्याकांड ने राजधानी को झकझोर दिया है। चाय कारोबारी विजय मेवाड़ा की हत्या के विरोध में उग्र होते प्रदर्शन के बीच पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सड़कों पर बढ़ते दबाव और लगातार विरोध के बीच हुई इस कार्रवाई ने पूरे घटनाक्रम को और गरमा दिया।हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भागने की कोशिश में था और उसने हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद शॉर्ट एनकाउंटर में उसे पकड़ लिया गया। इससे पहले उसके साथी फरमान, कालू और इमरान को हिरासत में लिया जा चुका था।
सड़कों पर उबाल, सीएम हाउस की ओर कूच
हत्या के विरोध में सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। भीड़ पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंच गई, जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।
यह भी पढ़ें-CM के मंच पर दिखीं, BJP का पट्टा भी पहना…मामला कोर्ट में, बीना विधायक सप्रे बोलीं- मैं अब भी कांग्रेस में
चक्काजाम कर की नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। एनएसए लगाओ, हत्यारों को सख्त सजा दो जैसे नारे गूंजते रहे। इससे पहले भी सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में जाम लगाया था, जहां पुलिस से तीखी बहस भी हुई थी। घटना के बाद हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर भी परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा था । यहां भी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, थाना परिसर में भी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें-MP में अप्रैल की शुरुआत आंधी-बारिश और बादलों से,फिर तपेगा प्रदेश, 15 अप्रैल के बाद चलेगी लू
मामूली विवाद बना जानलेवा
रविवार देर रात करीब 1:30 बजे विजय मेवाड़ा होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था। यहां आरोपियों ने कर्मचारियों से बदसलूकी की, जिसका विजय ने विरोध किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी आसिफ ने चाकू से हमला कर दिया और साथियों ने मारपीट की। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X