Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather in Madhya Pradesh: Sunny days, chilly nights... Cold to intensify after Diwali; mercury could drop to

मध्य प्रदेश का मौसम: दिन में धूप, रात में ठिठुरन... दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, दस डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Sat, 07 Nov 2026 07:03 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 07 Nov 2026 07:03 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर बढ़ने वाला है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। कई शहरों में रात का पारा 10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल इंदौर 12 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अगले चार दिन बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 15 नवंबर के बाद सर्दी और तेज होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather in Madhya Pradesh: Sunny days, chilly nights... Cold to intensify after Diwali; mercury could drop to
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे सर्द होने लगा है। दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात का तापमान लगातार गिर रहा है। दिवाली के बाद ठंड और जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश के कई शहरों में रात का पारा 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। अगले चार दिनों तक कहीं भी आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। इससे दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों पर मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


इंदौर में सबसे सर्द रात, भोपाल में भी गिरा पारा
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का असर दिखाई देने लगा है। बीती रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। शहडोल के कल्याणपुर और दमोह में पारा 12.2 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 12.6 डिग्री और उमरिया में 12.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। भोपाल और पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, दिन के तापमान में अभी ज्यादा गिरावट नहीं आई है। छिंदवाड़ा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। हालांकि अमरकंटक, पचमढ़ी, मलाजखंड, बैतूल, शिवपुरी और करौंदी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे नीचे रहा।
विज्ञापन


15 नवंबर के बाद बढ़ेगा सर्दी का असर
मौसम के पिछले दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगता है। इस बार भी मौसम का रुख इसी ओर संकेत कर रहा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से रातें और सर्द होने लगेंगी। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के सीधे पहुंचने से तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। ग्वालियर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड करीब 57 साल पहले तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले रात का तापमान 
विज्ञापन
विज्ञापन

2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें-भोपाल में धनतेरस: एक हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बरसेगा धन

नवंबर के आखिरी दिनों में बारिश की भी संभावना
प्रदेश में नवंबर का महीना पूरी तरह बारिश से मुक्त नहीं रहेगा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में इस महीने बारिश होने का पुराना ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने की शुरुआत में बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय होती है तो कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। फिलहाल अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। दिवाली तक आसमान साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed