सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur Encroachment Drive Violence 150 People Attack Team JCB Damaged Tension in Area

Uproar in Burhanpur: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर 150 लोगों ने किया हमला, JCB में की तोड़फोड़; इलाके में तनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर के झांझर गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम पर करीब 150 लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं।जेसीबी भी पलट गई। तनाव के बीच भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। 

Burhanpur Encroachment Drive Violence 150 People Attack Team JCB Damaged Tension in Area
नेपानगर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुरहानपुर वनमंडल की नेपा रेंज के ग्राम झांझर में रविवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम पर अचानक हमला हो गया। करीब 11 बजे बाहरी अतिक्रमणकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वनकर्मियों समेत 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक जेसीबी चालक को गंभीर चोट लगने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भे
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से वन विभाग इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रहा था। रविवार को जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, झांझर गांव में विरोध तेज हो गया और करीब 150 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस अभियान में निमाड़ के चार जिलों से आए वन अमले और स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया था। शनिवार शाम को ही बुरहानपुर पुलिस लाइन में भारी फोर्स जुटा ली गई थी।

डीएफओ विद्याभूषण सिंह के मुताबिक, नेपानगर रेंज में चिन्हित बाहरी अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बुरहानपुर के साथ खंडवा, खरगोन और बड़वाह के वनकर्मी भी शामिल हैं। करीब 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर मौजूद हैं।

पढ़ें: विजयपुर के पास मालगाड़ी इंजन में लगी आग: 11 घंटे ठप रहा रेल यातायात, लोको पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव के दौरान एक जेसीबी पर पत्थर लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। चालक कमल बंसल के सिर में चोट आई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक ने बताया कि अचानक हुए हमले के कारण मौके पर मौजूद पुलिस और वनकर्मी भी पीछे हटने को मजबूर हो गए।

वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि टीम नियमानुसार अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। फिलहाल घायल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग ने पहले भी अभियान चलाकर हजारों टपरियां हटाई थीं और बड़े स्तर पर पौधारोपण किया था। अब फिर से अतिक्रमण बढ़ने पर सख्ती बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed