{"_id":"675012e56c57ae4e9d0bf64d","slug":"aimim-submitted-a-memorandum-on-ajmer-dargah-and-sambhal-dispute-burhanpur-news-c-1-1-noi1224-2381595-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: अजमेर दरगाह और संभल विवाद में अब AIMIM भी उतरी, ज्ञापन देकर की इस एक्ट का पालन कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: अजमेर दरगाह और संभल विवाद में अब AIMIM भी उतरी, ज्ञापन देकर की इस एक्ट का पालन कराने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट जहीर उद्दीन ने बताया कि संसद में उपासना स्थल अधिनियम 1991 पारित किया गया है। इसके तहत 15 अगस्त 1947 की स्थिति के अनुसार किसी भी संरचना के धार्मिक चरित्र को चुनौती नहीं दी जा सकती है। इसके बाद भी इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
अजमेर दरगाह और संभल विवाद पर AIMIM ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के यूपी के संभल में जामा मस्जिद विवाद और राजस्थान के अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को लेकर चल रहे विवाद में अब एआईएमआईएम और बसपा की भी एंट्री हो गई है। एआईएमआईएम और बसपा ने अदालतों में की जा रही सुनवाई पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से तुरंत रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव को सौंपे गए ज्ञापन में एआईएमआईएम ने इस तरह की पूरी कार्रवाई को असंवैधानिक बताया, साथ ही सीजेआई से देश में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
Trending Videos
इस विषय में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट जहीर उद्दीन ने बताया कि संसद में उपासना स्थल अधिनियम 1991 पारित किया गया है। इसके तहत बाबरी मस्जिद को छोड़कर 15 अगस्त 1947 की स्थिति के अनुसार किसी भी संरचना के धार्मिक चरित्र को चुनौती नहीं दी जा सकती है। इस कानून के तहत किसी भी न्यायालय में ऐसे मामलों पर प्रकरण भी नहीं चलाया जा सकता। लेकिन, इसके बावजूद देश की कई अदालतों में जब इस प्रकार की अर्जी दायर की जाती है, तो तुरंत सुनवाई कर मस्जिद और दरगाहों के सर्वेक्षण के आदेश दिए जा रहे हैं। इससे देश में सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर, इस पर रोक नहीं लगाई गई तो देश में भाईचारा और सद्भावना को गंभीर क्षति पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचे नफीस मंशा खान और इमरान हुसैन ने बताया कि संभल की जामा मस्जिद के मामले में वहां के प्रशासन ने मनमानी की है। इसके बाद अजमेर दरगाह के सर्वेक्षण की मांग उठाई गई। यह स्थिति उचित नहीं है। इससे सांप्रदायिक सद्भाव पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसी घटनाओं की आड़ में देश का माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि संभल की घटना और अजमेर दरगाह के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान एआईएमआईएम की बुरहानपुर इकाई के कई सदस्य और पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X