MP Petrol Shortage Rumour: एक अफवाह और पूरे प्रदेश में अफरातफरी, प्रशासन बोला- घबराए नहीं, पंप पर भरपूर स्टॉक
MP Petrol Shortage Rumour: मध्यप्रदेश के उज्जैन, धार, खरगोन, ग्वालियर, बुरहानपुर और रतलाम में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों से पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त स्टॉक है, घबराहट और अधिक खरीदारी से ही हालात बिगड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों ने कई शहरों में अचानक हालात बिगाड़ दिए हैं। उज्जैन, धार, खरगोन, ग्वालियर, बुरहानपुर और रतलाम जैसे शहरों में लोगों में घबराहट साफ नजर आई, जहां पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। उज्जैन और धार में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी, तो बुरहानपुर और ग्वालियर में प्रशासन को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी, वहीं रतलाम में पहले दिन भारी भीड़ के बाद दूसरे दिन हालात सामान्य होते नजर आए। अफवाहों के चलते लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने और भंडारण करने की प्रवृत्ति ने स्थिति को और प्रभावित किया। हालांकि सभी जिलों के प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि कहीं भी पेट्रोल-डीजल की वास्तविक कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। आइए जिलेवार स्थिति जानते हैं।
कैसा है उज्जैन का माहौल?
शहर के लंगर पेट्रोल पंप सहित अन्य पंपों पर सुबह से ही भीड़ बनी रही। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम और देर रात को भी यही हालात थे और अब यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई लोग अफवाहों के चलते डिब्बों में भी पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और प्रभावित हो रही है।
इस पूरे मामले में जिला प्रशासन लगातार स्थिति स्पष्ट कर रहा है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी संतोष सोमालिया ने बताया कि उज्जैन जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कंपनियों से लगातार सप्लाई हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और किसी प्रकार का भंडारण न करें। वहीं पेट्रोल पंप संचालक रवि प्रकाश लंगर ने बताया कि किसी प्रकार की कमी नहीं है। तेल कंपनियों और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। कर्मचारियों ने देर रात तक और सुबह से लगातार काम कर भीड़ को संभाला है। पंप पर डिब्बों में पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई है, ताकि अनावश्यक स्टॉकिंग रोकी जा सके। उनका मानना है कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। कैसी है धार की स्थिति?
खरगोन का हाल भी जानें
बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर सावन कुशवाह ने बताया कि पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लगातार टैंकरों से सप्लाई हो रही है। एसडीएम वीरेंद्र कुमार कटारे ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि दोपहिया वाहनों को 2-3 लीटर, चारपहिया निजी वाहनों को अधिकतम 1000 रुपए तक पेट्रोल और 2000 रुपए तक डीजल दिया जाए, ताकि सभी को समान रूप से ईंधन मिल सके। कैसा है ग्वालियर का हाल?
बुरहानपुर की स्थिति जानिए
रतलाम का हाल कैसा?
उज्जैन में लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। बुधवार सुबह से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर लोगों को आधे से एक घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ा।

बुधवार सुबह शहर के मांडू रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर खुलने से पहले ही लोग दोपहिया वाहन लेकर पहुंच गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। पेट्रोल भरवाने पहुंचे कैलाश शर्मा ने बताया कि उन्हें एक परिचित ने फोन पर पेट्रोल खत्म होने की सूचना दी थी। पंप पर पहुंचने पर सैकड़ों लोगों की लाइन देखकर वे हैरान रह गए।
पढ़ें: 'तेल खत्म होने वाला है' की अफवाह से क्यों मची MP में अफरातफरी?: रातभर खुले रहे पंप, सड़कों पर लगी रहीं कतारें
शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बुधवार को सुबह से शाम तक भीड़ बनी रही। बिस्टान रोड, खंडवा रोड और डायवर्शन क्षेत्र के कुछ पंपों पर कुछ समय के लिए पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो सका, जिसका कारण अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होना बताया गया।

ग्वालियर जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रायरू डिपो में 25 से 30 दिनों तक की सप्लाई का भंडार मौजूद है। जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर समय पर इंडेंट जमा नहीं होने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सुधार लिया गया है और 14 किलोलीटर पेट्रोल का टैंकर पहुंच चुका है।
बुरहानपुर में भी पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों से लोगों में डर का माहौल बन गया। बुधवार को कुछ पंपों पर भीड़ देखी गई, लेकिन दोपहर बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। पेट्रोल पंप संचालक हर्ष सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। तहसीलदार प्रवीण ओरिया और कलेक्टर हर्ष सिंह ने भी स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

रतलाम जिले में मंगलवार को अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, लेकिन बुधवार को स्थिति सामान्य हो गई। लोगों को आसानी से पेट्रोल-डीजल मिलने लगा और कतारें कम हो गईं। कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि जिले के सभी 184 पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि मंगलवार को सामान्य से तीन गुना अधिक खरीदारी होने से कृत्रिम कमी की स्थिति बन गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X