{"_id":"674e946f3e5106f6fd06ea9c","slug":"bjp-councillors-son-posted-a-controversial-post-about-ajmer-sharif-dargah-after-uproar-a-case-was-filed-for-inciting-communalism-burhanpur-news-c-1-1-noi1224-2378096-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: अजमेर शरीफ की दरगाह को लेकर भाजपा पार्षद के बेटे ने डाली विवादित पोस्ट, हंगामे के बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: अजमेर शरीफ की दरगाह को लेकर भाजपा पार्षद के बेटे ने डाली विवादित पोस्ट, हंगामे के बाद केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा पार्षद के बेटे सुमित वारूड़े ने अजमेर शरीफ को लेकर चल रहे विवाद पर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाली। पोस्ट वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और थाना घेर लिया। पुलिस ने पार्षद के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पार्षद के बेटे के खिलाफ एफआईआर।
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में देर रात मुस्लिम समाज के लोग देर रात आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। इससे तनाव की स्थिति बन गई। यह पूरा हंगामा अजमेर दरगाह पर एक विवादित पोस्ट को लेकर हुआ।
Trending Videos
दरअसल, शहर के एक भजापा पार्षद के बेटे ने देश-दुनिया में मशहूर अजमेर शरीफ की दरगाह को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया। जिससे लेकर विरोध दर्ज कराते हुए सोमवार रात शिकारपुरा थाने पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों ने कहा कि पार्षद के बेटे ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है और उनकी आस्था से खिलवाड़ किया है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तुरंत सांप्रदायिक भावना भड़काने के मामले में आरोपी भाजपा नेता के बेटे पर केस दर्ज कर लिया। लेकिन, विरोध को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई, बाजार भी रात में जल्दी बंद करा दिए गए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह भाजपा पार्षद के बेटे सुमित वारूड़े ने अजमेर शरीफ को लेकर चल रहे विवाद पर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाली। पोस्ट वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय में इसे लेकर रोष व्याप्त हो गया। पोस्ट डालने के बाद सोमवार रात मुस्लिम समुदाय के लोग शिकायत करने शिकारपुरा थाने पहुंचे। जानकारी लगने पर थाने में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सांप्रदायिक भावना भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है। सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील बुरहानपुर में इस मामले के बाद पुलिस सुरक्षा बरत रही है। थाने पर मामला पहुंचने के बाद शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रात में ही मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिस बल तैनात हो गया। मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
इस मामले में बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के मामले में पुलिस को शिकायत मिली है। इस मामले में पोस्ट डालने वाले पर सांप्रदायिक भावना भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है।

कमेंट
कमेंट X