{"_id":"6a75c1deebf362046d0ee788","slug":"burhanpur-sarpanch-allegedly-consumes-pesticide-at-collector-office-condition-improves-burhanpur-news-c-1-1-noi1514-4585610-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: बुरहानपुर कलेक्टोरेट में सरपंच ने कथित रूप से पिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: बुरहानपुर कलेक्टोरेट में सरपंच ने कथित रूप से पिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
Fri, 07 Aug 2026 10:01 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:01 PM IST
सार
बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में ग्राम सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई ने कथित रूप से कीटनाशक पी लिया। उन्होंने पंचायत में भ्रष्टाचार उजागर करने पर प्रताड़ना और धमकियों का आरोप लगाया है। सरपंच का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच और कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सरपंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई ने कथित रूप से कीटनाशक पी लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरपंच अमरसिंह मंडलोई अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण उन्हें सचिव तुकाराम, सहायक सचिव प्रजापति तथा नेपानगर विधायक मंजू दादू का नाम लेते हुए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका यह भी आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी से आहत होकर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर में कथित रूप से कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बोतल से पानी पीने पर दलित को पीटने का मामला: शिक्षक को पुलिस ने थमाया नोटिस, मानवाधिकार आयोग ने भी मांगा जवाब
विज्ञापन
घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जबकि सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस बीच कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने अस्पताल पहुंचकर घटना को गंभीर बताते हुए जिले में भ्रष्टाचार और दबाव की राजनीति के आरोप लगाए तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं जिला अस्पताल से परिजनों ने मरीज को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समय समय पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि अभी तक न तो पीड़ित के परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और न ही पीड़ित के बयान लिए जा सके हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही पीड़ित या उनके परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त होगी, मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। सरपंच द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है तथा संबंधित पक्षों का विस्तृत पक्ष भी सामने आना बाकी है।

सरपंच ने कथित रूप से पिया कीटनाशक

सरपंच को अस्पताल ले जाते लोग।
