सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Problems resolved by connecting officials absent from the public hearing to the Zoom app

Burhanpur News: कलेक्टर का नवाचार, जनसुनवाई से अनुपस्थित अफसरों को जूम एप से जोड़ा, समस्याओं का किया निराकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। सरकर के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसके लिए अब जूम एप का भी सहारा लिया जा रहा है।

Problems resolved by connecting officials absent from the public hearing to the Zoom app
जनसुनवाई में ज़ूम एप से जुड़े अनुपस्थित अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को कलेक्टर हर्ष सिंह ने पदभार संभाला। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान नवागत कलेक्टर ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए जिले के सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने और जनसमस्याओं के निराकरण के सख्त निर्देश जारी किए। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद सरकारी विभागों के अधिकारियों को जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।  
Trending Videos


ऑनलाइन ऐप से जुड़कर उपस्थित रहने की व्यवस्था
कलेक्टर हर्ष सिंह ने अपनी पहली जनसुनवाई में जनता की समस्याओं और पीड़ाओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से उन्होंने ऐसे अधिकारियों के लिए जूम ऐप से जुड़कर जनसुनवाई में शामिल होने की व्यवस्था करवाई, जो किसी कारणवश जनसुनवाई में नहीं आ सकते थे। इस पहल की खासियत यह रही कि कई अधिकारी ऑनलाइन ऐप से जुड़कर जनसुनवाई में शामिल हुए। उन्होंने लैपटॉप और वीडियो कॉलिंग फीचर के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं और तुरंत ही अधीनस्थ कर्मचारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संबंधित व्यक्तियों को उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया।

जनसुनवाई प्रभावित होती है
इस पहल को लेकर नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। सरकर के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। लेकिन, कभी कभार अधिकारी इसमें नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में जनसुनवाई प्रभावित होती है। इस समस्या से निपटने के लिए नया उपाय खोज लिया है। अब हर मंगलवार को ऐसे अधिकारियों को जूम एप पर जोड़कर निराकरण के लिए निर्देशित करेंगे, जिससे लोग निराश होकर लौटें।
 

जनसुनवाई में ज़ूम एप से जुड़े अनुपस्थित अधिकारी

जनसुनवाई में ज़ूम एप से जुड़े अनुपस्थित अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed