{"_id":"6a6c19d419c517d9400a2a40","slug":"case-registered-against-those-who-assaulted-a-nurse-under-pretext-of-occult-rituals-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: बुर्का पहनाकर ले गया, तंत्र-मंत्र के बहाने आरोपी ने की दरिंदगी; सहकर्मी नर्सों की शिकायत से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: बुर्का पहनाकर ले गया, तंत्र-मंत्र के बहाने आरोपी ने की दरिंदगी; सहकर्मी नर्सों की शिकायत से हुआ खुलासा
Fri, 31 Jul 2026 09:14 AM IST
शाजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:14 AM IST
सार
शाजापुर अस्पताल की एक नर्स ने तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर लालघाटी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी राजू उर्फ शाकिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स के साथ तंत्र-मंत्र का झांसा देकर गैंगरेप, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। लालघाटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और यौन उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़ित नर्स को बुर्का पहनाकर जावरा और अजमेर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मांतरण संबंधी धाराएं भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मुख्य आरोपित शाकीर उर्फ राजू, 44 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ावद, जिला उज्जैन को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित द्वारा नर्स से जबरन वसूले गए चार लाख दस हजार रुपये में से तीन लाख 48 हजार रुपये और एक दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है। पीड़ित नर्स ने न्यायालय में भी बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
बतकर निकली सहकर्मियों ने दिखाई हिम्मत
21 जुलाई को नर्स के शाजापुर स्थित किराए के घर में आरोपित ने नर्स की सहकर्मी दो नर्सों के साथ भी अश्लील हरकत की। दोनों नर्स मौके से भाग गईं, लेकिन उन्होंने एक सप्ताह तक किसी को नहीं बताया। 29 जुलाई को वे पुलिस के पास पहुंचीं और जानकारी दी। पुलिस ने दोनों नर्सों को थाने बुलाया। प्रारंभ में नर्स ने कुछ नहीं बताया, लेकिन पुलिस की समझाइश पर उसने पूरी कहानी बता दी। यदि दोनों सहकर्मी नर्स हिम्मत नहीं दिखातीं, तो यह मामला सामने नहीं आता।
विज्ञापन
एसपी ने तत्काल कराई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रियंका शुक्ला ने तत्परता दिखाई। उन्होंने टीआई अर्जुनसिंह मुजाल्दे को आरोपित की तलाश में तत्काल टीम रवाना करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बुधवार रात को आरोपित की तलाश में कार्रवाई की और गुरुवार को उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपित से घटनाक्रम को लेकर सिलसिलेवार पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़े़ं- Ujjain: भांग के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड-चंद्रमा, बेलपत्र और डमरू के साथ खुला तीसरा नेत्र
नाम बदलकर की पहचान
एफआइआर में उल्लेख है कि पीड़ित नर्स ने बताया कि आरोपित ने राजू नाम बताकर पहचान बनाई। पारिवारिक समस्या खत्म करने के लिए डोरा बनाने का बोला। चार जुलाई को शाजापुर आया और नर्स के घर ले जाकर उसे कपड़े उतारने के लिए कहा। डर के कारण नर्स ने कपड़े उतार दिए। इसके बाद आरोपित ने उसे जादू टोना हटाने के नाम पर गलत काम किया और फिर जावरा एवं अजमेर ले जाकर दुष्कर्म किया। 16-17 जुलाई को एक अन्य लड़के के साथ भी दुष्कर्म किया। आरोपित ने रुपये की मांग की और धमकी दी कि यदि नहीं दिए तो वीडियो प्रसारित करेगा।