फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Dr Mohan Yadav arrives in Omkareshwar to hold a crucial meeting on preparations for Simhastha 2028

एमपी: ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

Wed, 26 Aug 2026 08:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Aug 2026 08:21 PM IST
सार

ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे रात में ज्योतिर्लिंग की शयन आरती में शामिल होंगे। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और विकास कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। गुरुवार को पंचायतन मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
CM Dr Mohan Yadav arrives in Omkareshwar to hold a crucial meeting on preparations for Simhastha 2028
सीएम यादव का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ओंकारेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोरटक्का नर्मदा तट स्थित खेड़ीघाट के राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री वेदशाला पहुंचे, जहां उन्होंने निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री बुधवार रात भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की शयन आरती में शामिल होंगे और भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में प्रस्तावित है। इस दौरान वे अधिकारियों के साथ आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और ओंकारेश्वर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं के साथ धार्मिक एवं पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रामोला मंदिर के 72 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला, भगवान श्रीराम को माना संपत्तियों का मालिक

कल एकात्म धाम परिसर में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम परिसर में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास करेंगे। पंचायतन मंदिर का निर्माण आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कृति और भारतीय मंदिर स्थापत्य की गौरवशाली परंपरा को समर्पित महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के ओंकारेश्वर प्रवास को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उनके कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और ओंकारेश्वर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर सभी की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed