सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A brother coming to pick up his sister on Rakshabandhan died in a road accident

Damoh News: राखी बांधने से पहले ही छूट गया भाई का हाथ, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत; बहन रो रोकर हुई बेसुध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

MP: घटनास्थल पर पुलिस को मृतक के पास से दो बोरी खाद और दो मोबाइल फोन मिले। ग्रामीणों का कहना है कि वह खाद लेकर जा रहा था, जबकि परिजनों का कहना है कि वह सिर्फ अपनी बहन को लेने आ रहा था।

A brother coming to pick up his sister on Rakshabandhan died in a road accident
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के दरौली गांव के पास गुरुवार रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन को लेने उसके ससुराल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में एक नया मोड़ उस समय आया जब शव के पास खाद की दो बोरियां और दो मोबाइल फोन मिले, जिससे पुलिस असमंजस में है कि युवक बहन को लेने आ रहा था या खाद लेकर जा रहा था।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश (25) पिता धनश्याम ठाकुर, निवासी झिलपुरी थाना सुआताल ढाना, जिला नरसिंहपुर, रक्षाबंधन के अवसर पर बाइक से तेंदूखेड़ा ब्लॉक के भौपाठा गांव अपनी बहन को लेने आ रहा था। तारादेही-तेंदूखेड़ा मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महिला की गर्दन पर हथियार रख कहा 'बच्चों को काट देंगे'...फिर लूट लिया पूरा घर; दिल दहला देने वाली वारदात

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया। मृतक के जीजा, लखन गौड़ (निवासी भौपाठा) ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

खाद की बोरियों से उलझा मामला
घटनास्थल पर पुलिस को मृतक के पास से दो बोरी खाद और दो मोबाइल फोन मिले। ग्रामीणों का कहना है कि वह खाद लेकर जा रहा था, जबकि परिजनों का कहना है कि वह सिर्फ अपनी बहन को लेने आ रहा था। पुलिस फिलहाल इस पहलू की भी जांच कर रही है कि खाद की बोरियां कहां से आईं। प्रधान आरक्षक केवल प्रधान ने बताया कि मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed