{"_id":"6880c5747382967b7d066efa","slug":"after-husband-death-woman-dies-by-suicide-with-daughter-in-damoh-crime-news-in-hindi-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'क्या दिन थे, मैं नहीं जी पा रही': इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव; दो दिन पहले पति ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्या दिन थे, मैं नहीं जी पा रही': इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव; दो दिन पहले पति ने दी थी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
सार
Damoh Crime News: दमोह में एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले उसके पति ने छत से कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद महिला काफी परेशान थी। मृतका के परिजनों ने उसकी ननद पर हत्या का आरोप लगाया है।
MP Crime News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सजियाहार गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की एक चार साल की बेटी और भी है। कुएं में शव मिलने से पहले मृतका के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट आत्महत्या का जिक्र हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
2 of 5
दो दिन पहले निहाल की ने की थी खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
ननद ने बहन की हत्या की
दरअसल, दो दिन पहले महिला के पति निहाल पटेल ने आत्महत्या कर ली थी। निहाल गांव के समृद्ध किसान थे और सरपंच के चुनाव भी लड़ चुके थे, हालांकि वे हार गए थे। निहाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दो दिन पहले उसने अचानक छत से कूदकर अपनी जान दे दी थी। दमोह देहात थाना के हिन्नाई उमरी गांव निवासी सीमा पटेल के भाई धीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को वह बहन के घर में ही था। रात में उसे दूसरे कमरे में सुलाकर बाहर से लॉक कर दिया गया था। सुबह 4:30 बजे उसके बताया गया कि सीमा ने बेटी अंशु के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। धीरेंद्र का आरोप है कि सीमा की ननद ने उसकी हत्या कर उसे कुएं में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मृतका सीमा और अंशु।
- फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- कुछ दिन पहले दिए थे पांच लाख रुपये
मृतका सीमा के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी को पांच साल हो चुके थे, लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले लगातार पैसों की मांग कर रहे थे और बेटी को प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने 5 लाख रुपये और दिए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष उसे परेशान कर रहा था।
4 of 5
सीमा की फेसबुक पोस्ट7
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर सीमा का पोस्ट- 'मैं आज दुनिया छोड़कर जा रही'
आत्महत्या से कुछ घंटे पहले ही सीमा पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आत्महत्या की बात लिखकर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा- 'मैं आज दुनिया छोड़कर जा रही हूं। मैं नहीं जी पा रही हूं। सब मेरी बेटी का ध्यान रखना'। इस पोस्ट से कुछ घंटे पहले सीमा ने एक और पोस्ट की थी, जिसमें उसने अपने पति की मौत का जिक्र किया था। लिखा था—'क्या दिन थे आपके साथ, पता ही नहीं चला आप छोड़कर चले गए'।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस कर रही जांच।
- फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपों की जांच की जा रही
पथरिया थाना के एएसआई संतोष सिंह ने बताया कि सजियाहार निवासी सीमा पटेल के जेठ कमलेश पटेल ने बुधवार सुबह आठ बजे सूचना दी थी कि उनकी बहू ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतका के परिजनों की ओर से लगाए गए सभी आरोपों समेत पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X