सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: 3 Acres of Illegal Opium Crop Busted After Tip-Off, One Arrested

Damoh News: दमोह में 3 एकड़ में लहलहा रही थी अफीम की फसल, फूल समझकर लोग कर रहे थे नजर अंदाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के सुहेला गांव में पुलिस ने ढाई–तीन एकड़ में अवैध अफीम खेती पकड़ी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। 

Damoh: 3 Acres of Illegal Opium Crop Busted After Tip-Off, One Arrested
अवैध अफीम को खेती का निरक्षण करने बाइक से पहुंचे दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में अफीम की बड़े पैमाने पर अवैध खेती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इमलिया चौकी अंतर्गत सुहेला गांव के लुकाम मौजा में पुलिस ने करीब ढाई से 3 एकड़ जमीन पर तैयार खड़ी अफीम की फसल बरामद की है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। मौके पर खेत में पौधों पर फल और फूल लगे हुए थे, जिससे स्पष्ट है कि खेती व्यवस्थित तरीके से की जा रही थी।

Trending Videos


मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेतों की घेराबंदी कर तस्दीक की। इसके बाद मजदूरों की मदद से पूरी फसल को कटवाकर बोरियों में भरवाया गया। जब्त की गई फसल की मात्रा अधिक होने के कारण कार्रवाई लंबी चली और आगे भी समय लगने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमरीन अहमदाबाद में स्पॉ सेंटरों से सांठगांठ कर फ्लैट से चला रही थी देह व्यापार, नया खुलासा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध खेती रामप्रसाद आदिवासी (22 वर्ष) और भगत सिंह आदिवासी के खेतों में की जा रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह और इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद्रनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

सूचना मिलने पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बाइक से खेतों तक पहुंचकर जायजा लेकर फसल जब्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि अवैध अफीम की यह खेती किस उद्देश्य से की जा रही थी और क्या इसके तार किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। इसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

अवैध अफीम को खेती का निरक्षण करने बाइक से पहुंचे दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

अवैध अफीम को खेती का निरक्षण करने पहुंचे दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

 

अवैध अफीम को खेती का निरक्षण करने बाइक से पहुंचे दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

दमोह के खेत में लहलहा रही थी अफीम की अवैध खेती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed