{"_id":"6703a9a67f3532628f09f081","slug":"damoh-bike-of-father-traveling-with-children-collides-with-a-tree-one-child-dies-father-and-two-children-injured-damoh-news-c-1-1-noi1223-2189031-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बच्चों के साथ जा रहे पिता की बाइक पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बच्चों के साथ जा रहे पिता की बाइक पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:42 PM IST
सार
हिंडोरिया-कुंडलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। पिता कोमल अठया अपने तीन बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। आठ वर्षीय बेटे आनंद की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी शांति को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी बाइक
विज्ञापन
विस्तार
जिले के हिंडोरिया-कुंडलपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर तीन बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एक को जबलपुर रेफर कर दिया गया, जबकि पिता और एक बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कोमल पिता मोहन अठया निवासी छापरी करंजू थाना हिंडोरिया अपने तीन बच्चों को बाइक से केरबना से छापरी करंजू गांव पूजा के लिए जा रहा था। तभी करैया फाटक के पहले और पेट्रोल पंप के आगे बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और चारों लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई इसी दौरान यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को देखा तो तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
डॉक्टर विशाल शुक्ला, डॉक्टर मनीष संगतानी, डॉक्टर चक्रेश चौधरी सहित अन्य डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज किया। आठ वर्षीय बेटे आनंद को अठया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उसके शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं, बेटी शांति अठया 5 वर्ष की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा एक और भाई महेंद्र अठया को मुंह में चोटें आई हैं और पिता भी घायल है, जिनका इलाज चल रहा है। घायल पिता ने बताया कि वह बच्चों को बाइक से लेकर जा रहा था तभी पेड़ से टकरा गए। उसे भी पता नहीं घटना कैसे हो गई। हिंडोरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X