सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: After death, the body will be taken in a government vehicle with respect

Damoh News: ठेले या ऑटो में नहीं सम्मान के साथ सरकारी वाहन में जाएगा शव, परिजनों को नहीं हेगी परेशानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले में अब गरीब और ग्रामीण परिवारों को अपने मृत परिजनों के शव ले जाने के लिए भारी किराया नहीं देना पड़ेगा। शासन द्वारा दो नए शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जो 24 घंटे निःशुल्क सेवा देंगे। इससे पहले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निजी एम्बुलेंस पर निर्भर रहना पड़ता था।

Damoh News: After death, the body will be taken in a government vehicle with respect
जिले को मिला शव वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले अब गरीब और ग्रामीण परिवारों को अपने मृत परिजनों के शव को घर ले जाने के लिए भारी भरकम किराया नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि दमोह जिले को शासन की ओर से दो नए शव वाहन (मरचुरी वैन) उपलब्ध कराए गए हैं। यह सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी। अभी तक ग्रामीण इलाकों के लोगों को शव ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस पर निर्भर रहना पड़ता था, जो दो हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक वसूलते थे। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता था। कई बार शव समय पर घर नहीं पहुंचने की वजह से अंतिम संस्कार दूसरे दिन करना पड़ा, लेकिन अब सरकारी वाहन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
Trending Videos


एक शव वाहन जिला अस्पताल में रहेगा, जबकि दूसरे को हटा या फिर जिले के किसी अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किया जाएगा। खास बात यह है कि शव वाहन 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर बनाए गए हैं। हालांकि शहर में कुछ समाजसेवी द्वारा न्यूनतम दर पर केवल डीजल खर्च पर भी शव वाहन की सेवा उपलब्ध है, लेकिन जानकारी न होने से सभी गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है, जिसका फायदा निजी एम्बुलेंस चालक उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हाथ ठेलों पर शव ले जाते हैं परिजन
पूर्व में कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं। जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से लोगों को अपने-अपने मृत परिजनों को ऑटो या माल वाहक से शव ले जाना पड़ा था। वहीं, शहर में भी करीब एक साल पहले ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं, जिसमें कुछ लोग अपने मृत परिजनों को हाथ ठेले पर ले जाते नजर आए, लेकिन अब लोगों को इस तरह की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। शासन ने दो वाहन जनसेवा के लिए उपलब्ध करा दिए हैं।

निशुल्क उपलब्ध होंगे वाहन
सीएमएचओ डॉ. राजेश अठ्या का कहना है कि शासन द्वारा दमोह जिले के लिए दो बड़े शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे मृतकों के शव को निःशुल्क ले जाया जा सकेगा। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिसका शुभारंभ शनिवार से किया गया। एक वाहन जिला अस्पताल में रहेगा, जबकि दूसरे को कहां रखा जाएगा, यह एक-दो दिन में तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed