सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Fertilizers are not available as per demand, farmers are facing problems

Damoh News: जरूरत मुताबिक उपलब्ध नहीं खाद, किल्लत से किसान परेशान, MP स्टेट एग्रो कार्यालय में हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 03 Sep 2025 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले में 53,735 मीट्रिक टन खाद की मांग के मुकाबले केवल 2,382 मीट्रिक टन ही उपलब्ध है। किसानों ने अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इधर प्रशासन ने मंडी गोदाम से वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।

Damoh News: Fertilizers are not available as per demand, farmers are facing problems
खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, इसलिए किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। जितनी खाद की डिमांड है उस आधार पर खाद नहीं है। जितना स्टॉक है, उसमें से प्रतिदिन खाद वितरण होने से उसमें भी कमी आ रही है। मंगलवार को स्टेशन चौराहे के पास एमपी स्टेट एग्रो कार्यालय में खाद के लिए किसानों ने हंगामा कर दिया। वह शटर उठाकर कार्यालय के अंदर घुस गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत कराया।

Trending Videos


वहीं, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद खाद वितरण रोककर मंडी गोदाम से खाद देने के निर्देश दिए गए। रसीद काटकर खाद लेने किसानों को कृषि उपजमंडी गोदाम भेजा गया। इधर तीनगुल्ली के पास स्थित खाद वितरण गोदाम में एक दिन पहले जिन किसानों को टोकन मिले थे, उन्हें खाद वितरण किया गया। यहां डीएपी नहीं होने की सूचना चस्पा कराई गई थी। किसानों को काउंटर तक रसीद कटवाने माइक से नाम पुकारकर बुलाया जा रहा था, बाकी किसान बेरीकेड्स के बाहर खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा खेत में यूरिया और डीएपी मिश्रित करके डालना पड़ता है, लेकिन केवल यूरिया मिल रहा है। अब डीएपी के लिए अलग से आना पड़ेगा। जोरतला खुर्द निवासी पप्पू शुक्ला ने बताया कि एक तो खाद नहीं मिल रही उसके बाद अधिकारी अभद्रता कर रहे हैं। सोमवार को हटा में किसानों को प्रदर्शन करना पड़ा था, जिससे हटा, बतियागढ़ मार्ग पर एक घंटे जाम लगा रहा था।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के 26 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे में गिर सकता है 8 इंच पानी

उपलब्ध नहीं पर्याप्त खाद
बता दें कि जिले में 26500 मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है, जबकि गोदामों में 843 मीट्रिक यूरिया उपलब्ध है। इसी तरह सभी प्रकार के खाद मिलाकर 53 हजार 735 मीट्रिक टन की जरूरत के मुताबिक जिले में 2 हजार 382 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध होना बताया गया है। हालांकि इसमें से भी मंगलवार की शाम तक वितरण किया गया, जिससे कमी और हो सकती है। पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने के चलते मारामारी मची हुई है।

जिला विपणन अधिकारी
इंद्रपाल सिंह राजपूत का कहना है सभी को टोकन देकर खाद बांटी। जितनी उपलब्ध है उसके हिसाब से बांटी जा रही है। किसान एक साथ आने से समस्या बनती है। अभद्रता करने की शिकायत आने पर दिखवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed