{"_id":"68331f20edc2caaf520eaf9b","slug":"neighbor-raped-a-disabled-woman-damoh-news-c-1-1-noi1223-2988133-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दिव्यांग महिला को अकेला देख घर में घुसकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बेटे के आते ही भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दिव्यांग महिला को अकेला देख घर में घुसकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बेटे के आते ही भागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी चिंता पटेल ने घर में घुसकर वारदात की और धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।
पटेरा थाना
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना शनिवार रात की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला के बेटे के आने के बाद पूरी घटना परिजनों को बताई गई। इसके बाद देर रात महिला ने परिजनों के साथ पटेरा थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- खंडवा में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म में फरियादी से पुलिस तक की कहानी, सिलसिलेवार जानें घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित 40 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार रात वह घर पर अकेली थी। पति और बेटा बाहर काम पर गए थे। वह एक पैर से दिव्यांग है। इसी दौरान गांव में रहने वाला आरोपी चिंता पटेल घर में घुस आया। मैंने जैसे ही उसे घर के अंदर देखा तो जाने के लिए कहा, लेकिन वह जबरदस्ती करने लगा और जब मैंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। तभी बड़ा बेटा काम से घर आ गया तो आरोपी भाग निकला और जाते-जाते फिर धमकी दे गया। महिला ने पति को घटना की जानकारी दी गई और परिजनों के साथ पटेरा थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। यहां उसे काफी देर इंतजार करना पड़ा और उसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
ये भी पढ़ें- सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी गिरफ्तार, कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे को शुद्ध करने के लिए छिड़का गंगाजल
पटेरा थाना प्रभारी रजनी ठाकुर ने बताया कि आरोपी चिंता पटेल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 332, 64 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी ने महिला की दिव्यांगता का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि वह कहीं भाग भी नहीं सकती थी। हालांकि अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कमेंट
कमेंट X