सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   RTI activist arrested in teacher's death case

Damoh News: शिक्षक को जिंदा जलाने का मामला, इटारसी का आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस का मानना है कि भट्ट लंबे समय से शिक्षक को ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से शिक्षक ने कथित रूप से आत्महत्या की है। हालांकि, अभी सब कुछ स्पष्ट नहीं है।

RTI activist arrested in teacher's death case
मृतक शिक्षक राजेश त्रिपाठी
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में 15 मई की रात एक शिक्षक को चार लाख रुपए लूटने के बाद जिंदा जलाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस एक आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र भट्ट को इटारसी से गिरफ्तार कर दमोह लाई है। जांच के दौरान पुलिस को मृतक शिक्षक के मोबाइल में भट्ट द्वारा किए गए कई संदेश मिले हैं। इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


भट्ट लंबे समय से दमोह में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर दबाव बना रहा था। उसने कई मामलों को हाईकोर्ट तक पहुंचाया था। कार्रवाई के दबाव में कई शिक्षकों ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। हालांकि, इस मामले में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भट्ट शिक्षक राजेश त्रिपाठी को किस बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था- क्या उनके दस्तावेज फर्जी थे या वे किसी अन्य मामले में उलझे हुए थे। कहा जाता है कि आरटीआई कार्यकर्ता को जान का खतरा होने की आशंका थी, इसलिए वह कई वर्षों से इटारसी में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी

बता दें, शिक्षक राजेश पिता आर.पी. त्रिपाठी (47), निवासी सुनवाहा, शासकीय स्कूल रूसंदो में प्राथमिक शिक्षक थे। 15 मई की रात वे हटा आए थे और वहां से करीब चार लाख रुपए लेकर अपने गांव सुनवाहा लौट रहे थे। मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस को बताया था कि हारट और बरोदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रुकवा कर रुपए लूट लिए और मारपीट कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। भाई ने ही फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें: नेता ने सड़क पर संबंध बनाए, NHAI कर्मचारी पहुंचे, फिर चला लेन-देन का खेल; वायरल अश्लील वीडियो की असल कहानी

पुलिस ने मृतक शिक्षक के भाई के बयान लिए और उनका मोबाइल भी जब्त किया था। इन्हीं तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस का मानना है कि भट्ट लंबे समय से शिक्षक को ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से शिक्षक ने कथित रूप से आत्महत्या की है। हालांकि अभी सब कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन बहुत जल्द इस मामले का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed