{"_id":"6857dbd5d45ffd94fe076a98","slug":"six-months-after-love-marriage-wife-poisoned-her-husband-damoh-news-c-1-1-noi1223-3087953-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: लव मैरिज के छह महीने बाद पत्नी ने दिया पति को जहर, सास-ससुर के साथ नहीं रहने का बना रही दवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: लव मैरिज के छह महीने बाद पत्नी ने दिया पति को जहर, सास-ससुर के साथ नहीं रहने का बना रही दवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह के बालाकोट गांव में लव मैरिज के छह महीने बाद पत्नी ने पति को जहर देने का आरोप लगाया गया है। पति सुरेंद्र चौहान का कहना है कि पत्नी उसे माता-पिता से अलग करना चाहती थी। चाय में जहर मिलाने के बाद हालत बिगड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमोह के बालाकोट गांव में लव मैरिज के छह महीने बाद पत्नी ने पति को जहर देने का आरोप लगाया गया है। पति सुरेंद्र चौहान का कहना है कि पत्नी उसे माता-पिता से अलग करना चाहती थी। चाय में जहर मिलाने के बाद हालत बिगड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला अस्पताल में इलाजरत पति
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बालाकोट गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के 6 महीने बाद ही एक पत्नी ने अपने पति को रविवार सुबह जहर खिला दिया। पति जिला अस्पताल में इलाज करा रहा है। पत्नी पर जहर खिलाने का आरोप लगाने के साथ ही पति ने कहा की पत्नी माता-पिता से उसे अलग करना चाहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- कब शुरू होगा तीर्थ जागेश्वरनाथ कॉरिडोर का काम? भूमिपूजन को डेढ़ माह गुजरे, अभी डाला गया सिर्फ चूना
विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने पहले हुई थी लव मैरिज
बालाकोट गांव में रहने वाले 28 वर्षीय सुरेंद्र चौहान ने बताया कि जबलपुर जिले के मझौली निवासी संजना चौहान के साथ उसने छह महीने पहले 9 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से पत्नी उसके वृद्ध माता-पिता व उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है और माता-पिता से अलग रहने के लिए दवाब बना रही है। रविवार की सुबह जब वह खेत से लौट कर आया और पत्नी से चाय मांगी। पत्नी द्वारा बनाई चाय को उसने पिया तो कुछ अजीब लगा। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। पति सुरेंद्र का कहना है कि हम लोग पांच भाई हैं, तीन भाई बाहर रहते हैं। मैं और छोटा भाई गांव में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। पत्नी से उसने कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब पत्नी उसे माता-पिता से अलग रहने मजबूर कर रही है। उसके माता-पिता वृद्ध हैं इसलिए वह उन्हें नहीं छोड़ सकता।
ये भी पढ़ें- तहसील कार्यालय के अर्जीनवीस पर जानलेवा हमला, कार से कुचलकर मारने का प्रयास, जानें मामला
सुरेंद्र की मां मंझली बहू ने बताया कि उसकी बहू शनिवार रात से ही अपने पति व सास ससुर को लगातार गालियां दे रही थी। रविवार की सुबह वह अपशब्द बोल रही थी। बेटा जब खेत चला गया तो बहू कह रही थी कि अपने पति को जहर खिलाकर मार देगी। तब उसने काफी समझाया लेकिन बहू उसे ही गालियां देने लगी। बेटा जब खेत से वापस लौट कर आया तो सभी लोगों ने चाय पी उन लोगों के द्वारा जो चाय पी वह तो अच्छी थी, लेकिन उसकी बहू ने बेटे को जो चाय पिलाई उसमें किसी पुड़िया से कोई दवा निकाल कर मिला दी। चाय पीने के बाद बेटे की हालत बिगड़ने लगी वह लोग उसे लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल आए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी है अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला अस्पताल में इलाजरत पति

कमेंट
कमेंट X