{"_id":"688c9abd0703a26aac0485aa","slug":"snake-bites-sister-in-law-condition-is-serious-damoh-news-c-1-1-noi1223-3235171-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: रात सो रही देवरानी-जेठानी को सांप ने डसा, गर्भवती महिला ऑब्जर्वेशन में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: रात सो रही देवरानी-जेठानी को सांप ने डसा, गर्भवती महिला ऑब्जर्वेशन में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह जिले के सलैया गांव में गुरुवार रात घर में सो रही देवरानी और जेठानी को सांप ने डस लिया। गर्भवती देवरानी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
जिला अस्पताल में मौजूद देवरानी-जेठानी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में गुरुवार रात घर में सो रही गर्भवती देवरानी, जेठानी को सांप ने डस लिया। जैसे ही महिलाएं चीखीं घर के अन्य सदस्य जाग गए और घटना की जानकारी लेने पर दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है देवरानी को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
नकारी के अनुसार सलैया निवासी पार्वती पति शंकर गौड़ 25 को पहले रात के अंधेरे में सांप ने डस लिया। महिला चिल्लाई तो पति ने लाइट जलाई और पत्नी से जानकारी लेकर सांप को खोजना शुरू कर दिया। तभी गर्भवती देवरानी रश्मि पति महेश गौंड 20 को भी सांप के द्वारा डस लिया गया। दोनों महिलाओं को एक साथ सांप के डसने बाद घर में हड़कंप के हालात बन गए। परिजनों ने पहले सांप को खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन देवरानी, जेठानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां देवरानी के गर्भवती होने के कारण उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, ताकि महिला और गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ रहे। वहीं जेठानी की सेहत में सुधार है।
ये भी पढ़ें- बच्चे को प्यार किया तो वार्डन को आया गुस्सा, कर दी छात्रा की पिटाई, दो घंटे बाद आया होश
सर्प दंश की लगातार घटनाएं जिले में बढ़ती ही जा रही है। 15 दिन पहले ही तेंदूखेड़ा में सांप के डसने से एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। वहीं एक महिला को भी सांप ने डसा था जिसकी हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी लोगों से अपील की गई है की सर्प दंश की घटना के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े और तत्काल ही अस्पताल पहुंचे, ताकि मरीज का समय पर इलाज शुरू हो सके और उसकी जान बचाई जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X