सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The boyfriend slapped his girlfriend hard on the Circuit House hill

Damoh News: सर्किट हाउस पहाड़ी पर प्रेमी ने प्रेमिका को जमकर जड़े थप्पड़, पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 30 Jun 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि सर्किट हाउस पहाड़ी पर एक युवक और युवती के विवाद की सूचना मिली थी। दोनों को थाने लाया गया और उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई। दोनों को छोड़ दिया गया।

The boyfriend slapped his girlfriend hard on the Circuit House hill
जानकारी लेती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह के सर्किट हाउस पहाड़ी पर एक युवक द्वारा युवती को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब प्रेमी-प्रेमिका आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने युवती पर हाथ उठा दिया। वहां मौजूद कुछ युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को कोतवाली थाना लेकर पहुंची और उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे एक युवक और एक युवती सर्किट हाउस पहाड़ी पर बैठे हुए थे। यह स्थान घूमने का लोकप्रिय क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग टहलने आते हैं। बातचीत के दौरान अचानक दोनों के बीच कहासुनी हुई और युवक ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक दोनों के बीच झगड़ा होता रहा, ऐसे में कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP बोर्ड के कल जमा होंगे परीक्षा फॉर्म, 13 साल से कम उम्र के विद्यार्थी नहीं ले पाएंगे 9वीं में प्रवेश

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें सर्किट हाउस पहाड़ी पर एक युवक और युवती के विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने लाया गया और उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। माता-पिता की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और दोनों को छोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि सर्किट हाउस पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं घूमने के लिए आते हैं। पूर्व में भी महिला थाना पुलिस द्वारा इस स्थान पर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। नियमित गश्त के बावजूद भी युवक-युवती इस क्षेत्र में आए दिन पकड़े जाते हैं।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed