सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The farmer did not know that the money had gone out from the post office

Damoh News: किसान को पता नहीं चला और खाते से निकल गए रुपये, कर्मचारियों पर आरोप, SDM को दिया शिकायती आवेदन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कहा कि आवेदन के संबंध में पोस्ट ऑफिस के प्रबंधक से बात की गई है। अगर, किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिवेदन भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।

The farmer did not know that the money had gone out from the post office
तेंदूखेड़ा थाना
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव निवासी एक किसान ने पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों पर धोखे से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसडीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। कहा जाता है कि सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में पैसा सुरक्षित रहता है, लेकिन यहां तो पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों पर ही आरोप लग गए।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मुन्ना टेनगुरिया ने एसडीएम को दिए शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि वह तेंदूखेड़ा पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने गया था। वहां मुझसे जीरो बैलेंस वाले खाता खुलवाने के 200 रुपए लिए गए। मैंने पूछा तो कहा गया कि इतने ही पैसे खाता खुलवाने के लगेंगे। पैसे लेकर मेरा खाता खोला गया, जिसमें खाता खुलवाने के बाद किसान सम्मान निधि के पैसे जमा हुए। फिर कुछ दिन बाद मैंने खाता चेक करवाया तो मुझे पता चला कि मेरे बिना पोस्ट ऑफिस जाए और मेरी बिना अनुमति के मेरे खाते से 7075 रुपए और दूसरी बार 2000 रुपए की राशि निकाल ली गई। मेरे खाते में किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया गया था। जब मैं पोस्ट ऑफिस शाखा में जानकारी लेने गया तो उन्होंने मेरा मोबाइल नंबर मेरे खाते में अपडेट कर दिया।

ये भी पढ़ें: आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, रातभर दरिंदगी के बाद महिला को घर लाए परिजन, पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी

कर्मचारियों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मेरे ऊपर ही आरोप लगाकर मुझसे कहा कि जहां जाना है चले जाओ। जब मैं दमोह के मुख्य ऑफिस गया तो वहां से मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि मेरे खाते से शाखा के कर्मचारी दिनेश साहू (आईडी 1376530) ने 25 मई को 7075 रुपए और अमनप्रीत (आईडी 1622858) ने 3 मई को 2000 रुपए की राशि निकाली है।

ये भी पढ़ें:  नेता ने सड़क पर संबंध बनाए, NHAI कर्मचारी पहुंचे, फिर चला लेन-देन का खेल; वायरल अश्लील वीडियो की असल कहानी

यह देखकर खाताधारक हैरान रह गया और सिस्टम पर ही सवाल खड़े कर दिए। पीड़ित ने एसडीएम से पैसे वापस दिलाने और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व का कहना है कि आवेदन के संबंध में पोस्ट ऑफिस के प्रबंधक से बात की गई है। उनका कहना है कि हम जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। दमोह से यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ पोस्ट ऑफिस विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed