सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two accused arrested for raping minor

Damoh News: किशोरी को बहाने से कमरे में बुलाया, फिर अंदर बैठे नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले में दो दुष्कर्म मामलों के फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तेंदूखेड़ा में नाबालिग आरोपी व सहयोगी महिला पकड़े गए, जबकि कुम्हारी में 25 वर्षीय आरोपी पुष्पेंद्र को दबोचा गया। दोनों मामलों में नाबालिग पीड़िताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों को जेल व सुधार गृह भेजा गया। 

Two accused arrested for raping minor
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा और कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं इस मामले में सहयोगी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार चल रहे थे जिन पर एसपी ने इनाम घोषित किया था।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोर एक नाबालिक लड़की को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी लगते ही पीड़ित के माता, पिता मौके पर पहुंचे थे। जहां से आरोपी भाग निकला था। नाबालिक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने पुलिस को बताया कि नाबालि लड़का कमरे के अंदर था। एक महिला ने उसको बुलाया और कमरे के अंदर करके खुद बाहर आ गई। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर लड़के और महिला सरोज पति देशराज लोधी को आरोपी बनाया था, लेकिन दोनों फरार चल रहे थे। आरोपियों की खोजबीन के लिए एसपी ने दो, दो हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किशोर और अपने घर में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के ASI पर भाई की हत्या का आरोप, नाबालिग लड़की के जरिए बुना जाल, अब भाग गया बैंकॉक

तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतेश जैन ने बताया कि मार्च में नाबालिग लड़की द्वारा एक नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले में एक महिला को भी आरोपी बनाया गया था, क्योंकि महिला ने ही अपने घर में बंद करके ये कार्य करवाया था। दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। महिला को जेल भेजा गया है जबकि नाबालिग को सागर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग
वहीं कुम्हारी पुलिस ने भी दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बाहर भागने की फिराक में था। कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पाण्डेय ने बताया थाना कुम्हारी क्षेत्र के एक पावर हाउस में काम करने बाले पुष्पेन्द्र पिता मोहनलाल कुशवाहा (25) निवासी ग्राम मडियादौ ने थाना क्षेत्र की ही 13 वर्षीय लड़की को उसके माता-पिता को जान से खत्म करने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दहशत के कारण किसी को कुछ नहीं बताया और वह तीन माह के गर्भ से हो गई। इसके बाद परिजनों के साथ नाबालिग ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी शुक्रवार की रात कांटी पावर हाउस थाना मडियादौ के पास से छिपा हुआ था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed