सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   A truck loaded with lemons caught fire in front of Chirula police station and flames erupted

Datia News: नींबू से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान; 42 डिग्री गर्मी में धधकी गाड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

आग लगने के वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। ट्रक के दस्तावेज और बीमा कागजात की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

A truck loaded with lemons caught fire in front of Chirula police station and flames erupted
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बढ़ती गर्मी के बीच गुरुवार दोपहर चिरुला थाने के सामने एक ट्रक में अचानक आग लग गई। नींबू से लदा ट्रक देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। लपटें इतनी विकराल थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी समय रहते ट्रक से कूदकर बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। चिरुला थाने के सामने चालक ने ट्रक की रफ्तार धीमी करने के लिए ब्रेक लगाए। तभी ट्रक के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में इंजन के पास से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोका और खलासी के साथ बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के लिए नींबू की खेप लेकर जा रहा था। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। लकड़ी की कैरेट में रखे हजारों किलो नींबू जलकर राख हो गए। ट्रक के टायर फटने की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। थाने के सामने घटना होने के कारण पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और भीड़ को दूर कराया।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी महज 2 घंटे में गिरफ्तार, चरित्र शंका में वारदात को दिया था अंजाम

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लगातार चलने से ट्रक के ब्रेक शू अत्यधिक गर्म हो गए थे। ब्रेक लगाते ही घर्षण से चिंगारी निकली और डीजल पाइप में रिसाव होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।

थाना पुलिस की सूचना पर नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन और पूरा सामान जल चुका था। घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को किनारे हटवाकर रास्ता खुलवाया।

ट्रक चालक रामेश्वर यादव ने बताया कि वह जलगांव से नींबू लादकर कानपुर जा रहा था। रास्ते में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन चिरुला थाने के सामने स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाते ही केबिन में धुआं भर गया। नीचे उतरकर देखा तो ट्रक में आग लग चुकी थी। चालक ने कहा कि समय रहते बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चिरुला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तकनीकी खराबी और भीषण गर्मी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed