सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   PhD student hangs herself to death; leaves suicide note, accuses boyfriend and his sisters of blackmailing

पीएचडी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान: सुसाइड नोट भी छोड़ा, प्रेमी और उसकी बहनों पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 16 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने प्रेमी व उसकी बहनों पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतका ने पुलिस से आरोपियों को सजा दिलाए जाने की बात लिखी है।

PhD student hangs herself to death; leaves suicide note, accuses boyfriend and his sisters of blackmailing
मामले में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दतिया में पीएचडी की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने प्रेमी व उसकी बहनों पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतका ने पुलिस से आरोपियों को सजा दिलाए जाने की बात लिखी है। बताया गया है कि दो दिन पहले भी युवती ने पुलिस से शिकायत की थी।


थाना गोराघाट इलाके के सुनारी गांव निवासी 26 वर्षीय रूबी साहू पीएचडी कर रही थी। सुसाइड नोट में रूबी ने अपने प्रेमी का नाम का जिक्र करते हुए  शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही है। पत्र में लिखा है कि उसकी मौत की वजह उसका प्रेमी और उसकी दो बहने हैं जो उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। अंत में युवती ने लिखा है कि इन्हें सजा दी जाए ताकि आगे किसी की जिंदगी इस तरह नर्क न बनाएं कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

PhD student hangs herself to death; leaves suicide note, accuses boyfriend and his sisters of blackmailing
सुसाइड नोट। - फोटो : संवाद
दो दिन पहले भी की थी शिकायत
आत्महत्या करने से दो दिन पहले रूबी ने अपने प्रेमी और उसकी बहनों की प्रताड़ना के संबंध में पुलिस से शिकायत भी की थी। फिलहाल यह पूरा मामला चर्चा में है। इस संबंध में एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed