सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: Huge uproar in the Women and Child Development Department

Datia: महिला एवं बाल विकास विभाग में जमकर हुआ हंगामा, डीपीओ ने पकड़ी अपनी कॉलर, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 12 May 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया के महिला एवं बाल विकास विभाग में जमकर हंगामा होने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आरटीआई के तहत जानकारी को लेकर अधिवक्ता और डीपीओ के बीच बहस होती हुई दिखाई दे रही है।

Datia: Huge uproar in the Women and Child Development Department
डीपीओ कार्यालय में हंगामा होता हुआ। - फोटो : वायरल वीडियो।
विज्ञापन

विस्तार

दतिया के महिला एवं बाल विकास विभाग में जमकर हंगामा हुआ। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Trending Videos


अधिवक्ता शंभू गोस्वामी ने महिला एवं बाल विकास विभाग से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। विभाग की ओर से जवाब दिया गया कि मांगी गई जानकारी करीब 83 हजार पन्नों में है, जिसकी कॉपी शुल्क के रूप में 1.66 लाख रुपए जमा करने होंगे। बताया गया कि अधिवक्ता यह राशि नकद लेकर विभाग पहुंच गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने यह राशि नकद जमा करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गुस्से में अपना कॉलर आगे कर दिया और कहा पकड़ो मेरा कॉलर थप्पड़ मारो। इस दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच बचाव भी किया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। यह पूरा मामला दतिया में सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीओ बोले- पूरे प्लान के आकर दवाब बनाने की कोशिश
इस मामले में डीपीओ अरविंद उपाध्याय का कहना है कि अधिवक्ता शंभू गोस्वामी आरटीआई के तहत दस साल का रिकॉर्ड मांगा था। जिसके आधार पर 166000 रुपए जमा करने को कहा गया था। यह राशि वह कैश में लेकर आए थे जबकि उनसे कहा गया था उसको खाते में जमा करना है। विभाग में आकर में चिल्लाकर वह दवाब बना रहे थे। वह पूरे प्लान के साथ दफ्तर में दाखिल हुए थे और जो आरोप उनके द्वारा लगाए जा रहे हैं वह उचित नहीं है।


वायरल वीडियो व मामले की जानकारी देते डीपीओ...




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed