सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: A young man drowned while bathing at Sankua Ghat; he had come with friends for a trip.

Datia: सनकुआ घाट पर नहाते समय युवक की डूबने से मौत, साथी का उपचार कराने भिण्ड से आया था

संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 14 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक अपने एक साथी का का इलाज कराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में घाट पर रूक गया और नहाने के दौरान हादसा का गया।

Datia: A young man drowned while bathing at Sankua Ghat; he had come with friends for a trip.
नदी में डूबने के दौरान दीपक कुशवाहा को बचाते उसके साथी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दतिया जिले की सिंध नदी के सनकुआ घाट पर नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक अपने एक साथी का का इलाज कराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में घाट पर रूक गया और नहाने के दौरान हादसा का गया।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक दीपक कुशवाह पुत्र रामलखन कुशवाह निवासी तला मोहल्ला मछण्ड तहसील मिहोना जिला भिण्ड शनिवार शाम करीब 5 बजे सनकुआ घाट के छोटे पुल के पास अपने साथियों के साथ सिंध नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख उसके साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दीपक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही सेवढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सेवढ़ा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने एक साथी का इलाज कराकर लौट रहा था। रास्ते में सनकुआ घाट पर घूमने और के लिए रुक गए थे। मृतक शादीशुदा था और करीब 15 दिन पहले ही उसके घर संतान का जन्म हुआ था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed