{"_id":"6915a36ececd53385b0de750","slug":"dogs-thirteenth-day-owner-performs-all-human-rituals-organises-feast-on-the-thirteenth-day-datia-news-c-1-1-noi1227-3623757-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी गजब है: कुत्ते की मौत पर गमजदा मालिक ने किया तेरहवीं का आयोजन, भंडारे में बना 'रॉकी' का पसंदीदा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी गजब है: कुत्ते की मौत पर गमजदा मालिक ने किया तेरहवीं का आयोजन, भंडारे में बना 'रॉकी' का पसंदीदा भोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
घर में रहने वाले पालतू के मरने के बाद परिवार के लोगों ने न केवल पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया, बल्कि उसके लिए तेरहवीं का आयोजन भी किया गया।
कुत्ते की तेरहवीं पर किया भंडारा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के भांडेर क्षेत्र में इंसान और जानवर के बीच सच्चे प्रेम की मिसाल देखने को मिली। यहां एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसका पूरे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया और तेरहवीं का आयोजन किया। यह अनोखा दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार भांडेर कस्बे के निवासी अंकी चौरसिया का पालतू कुत्ता ‘रॉकी’ पिछले 12 साल से परिवार के साथ रह रहा था। परिवार के सदस्य उसे अपने बेटे की तरह मानते थे। कुछ दिन पहले रॉकी की मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार शोक में डूब गया। परिवार ने रॉकी का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। उसके बाद परंपरा के अनुसार तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP News: प्रेमिका का सच जानते ही तबाह हो गई जिंदगी, जब कुछ नहीं बचा तो उसी के दरवाजे जाकर प्रेमी ने दे दी जान
तेरहवीं के दिन रॉकी की तस्वीर फूल माला चढ़ाकर दर्शनार्थ रखी गई और पूजा-पाठ के बाद लोगों को भोजन कराया गया। परिवार ने रॉकी की याद में घट भी रखी। यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने बताया कि मालिक का अपने पालतू कुत्ते से गहरा लगाव था, इसी के चलते ये आयोजन किया गया।
खास बात रही तेरहवीं के भंडारे में वही भोजन बनाया गया था, जो रॉकी को पसंद था। मालिक का कहना है कि वह हमारे घर के सदस्य था और जब घर पर कोई नहीं रहता था तो रॉकी पूरे घर की सुरक्षा करता था।

कमेंट
कमेंट X