Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
CCTV footage of BJP councilor shot dead in Datia surfaced, SP Suraj Verma gives information about the case.
{"_id":"69cc8932ad45c5953a050221","slug":"video-cctv-footage-of-bjp-councilor-shot-dead-in-datia-surfaced-sp-suraj-verma-gives-information-about-the-case-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दतिया में बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मामले की जानकारी देते एसपी सूरज वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया में बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मामले की जानकारी देते एसपी सूरज वर्मा
दतिया ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:25 AM IST
शहर के सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब वार्ड क्रमांक-1 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कल्लू कुशवाहा की बदमाशों ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार पार्षद कल्लू कुशवाहा रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जैसे ही वे सेवढ़ा चुंगी मुख्य चौराहे के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही पार्षद मौके पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस कप्तान सूरज वर्मा ने बताया कि मामले में 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई टीमों का गठन कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।