Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
Congress protests against the government in Datia, submits memorandum to administration, warns of violent agitation
{"_id":"69cc89f75b969b62e805c2b8","slug":"video-congress-protests-against-the-government-in-datia-submits-memorandum-to-administration-warns-of-violent-agitation-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
दतिया ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:29 AM IST
Link Copied
1 अप्रैल से बढ़ाई जा रही बिजली दरों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम दतिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं कटाई के समय किसानों को समय पर डीजल नहीं मिल पा रहा, जिससे हार्वेस्टर मशीनें नहीं चल रही हैं और तैयार खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। डीजल-पेट्रोल समय पर नहीं मिलने से आमजन को भी कठिनाई हो रही है। इसके साथ ही शहर की सड़कों पर आवारा घूमते सांडों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोगों को सांडों के हमलों में जान तक गंवानी पड़ी है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि दतिया शहर के मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय शहर में अंधेरा रहता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों को रात में बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस हो रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों द्वारा कृषि ऋण जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख 1 अप्रैल से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी। इससे साफ है कि सरकार की किसानों का गेहूं खरीदने की मंशा नहीं है। यह फैसला किसानों के साथ अन्याय और उनकी मेहनत का अपमान है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।