{"_id":"69c65ded330aa82c3902428c","slug":"illegal-liquor-seized-from-a-scorpio-with-a-bjp-flag-in-datia-accused-absconding-datia-news-c-1-1-noi1454-4096305-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगाकर ले जा रहा था शराब, दतिया पुलिस ने किया भंडाफोड़; 58 पेटियां की गई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगाकर ले जा रहा था शराब, दतिया पुलिस ने किया भंडाफोड़; 58 पेटियां की गई जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार
दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कॉर्पियो से 58 पेटियां अवैध देशी शराब जब्त की। आरोपी बीजेपी का झंडा लगाकर तस्करी कर रहा था। जिसके बाद वो नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
शराब बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दतिया जिले में अवैध शराब तस्करों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। आए दिन पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में शराब जब्त की जा रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला पंडोखर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक तस्कर ने खुद को बचाने के लिए राजनीतिक पहचान का सहारा लेने की कोशिश की।
Trending Videos
आरोपी सफेद स्कॉर्पियो वाहन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा लगाकर बेखौफ अंदाज में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा था, ताकि रास्ते में किसी को उस पर संदेह न हो। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते उसकी यह चाल ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 26-27 मार्च की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सालौन तिराहा पर घेराबंदी कर जांच शुरू की।
पढ़ें: शिवपुरी में रिश्वतखोर आरआई गिरफ्तार: दो हजार लेते लोकायुक्त ने दबोचा, नक्शा सुधार के नाम पर की वसूली
कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन तेज गति से भगा दिया और नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पीछा करते हुए पुलिस बरका तिराहा होते हुए हसनपुर रोड तक पहुंची। खुद को घिरता देख आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकला।
पुलिस ने मौके पर स्कॉर्पियो को जब्त कर तलाशी ली, जिसमें ड्राइवर सीट के पीछे 58 पेटियां देशी प्लेन शराब बरामद हुईं। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 8 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

कमेंट
कमेंट X