Dewas News: मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, घटना से पहले पटरी पर बैठा था, पहचान करना मुश्किल
युवक रेलवे पटरी के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी।
विस्तार
देवास के राजाराम नगर स्थित रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और रेलवे पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरते समय यह हादसा हुआ। ट्रेन के लोको पायलट ने भी रेलवे स्टेशन पर सूचना दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस सक्रिय हुई।
पटरी पर बैठा था युवक, ट्रेन की चपेट में आया
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक रेलवे पटरी के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने घटनास्थल पर स्थानीय लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच कर रही है।
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X