सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Fire broke out in slums near Nevri Phata. Fire brigade reached the spot and controlled the fire.

MP: देवास के नेवरी फाटा में झुग्गियों में भीषण आग, मजदूर परिवारों का सामान और नकदी जलकर खाक; दमकल पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 06:59 PM IST
Fire broke out in slums near Nevri Phata. Fire brigade reached the spot and controlled the fire.

देवास जिले के नेवरी फाटा चौकी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही देवास और भौरासा से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर के समीप बनी 3 से 4 झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

पढे़ं:  एमपी में 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट होगा स्थापित, युवाओं को मिलेगा रोजगार

आग लगते ही आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए। कुछ लोगों ने बोरिंग चालू कर पानी डाला, तो कुछ बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान नेवरी चौकी के पुलिसकर्मी भी राहत कार्य में सहयोग करते नजर आए।

इस आगजनी की घटना में झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर परिवारों का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। साथ ही झोपड़ियों में रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे पीड़ितों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

फायर विभाग के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। असिस्टेंट फायर ऑफिसर प्रतीक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

इंजीनियर बनने का सपना, गांव से कोचिंग, किसान के बेटे की सफलता की कहानी

25 Apr 2026

छर्रा थाना अंतर्गत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सीओ कमलेश ने दी जानकारी

25 Apr 2026

चंदपा थाने के शौचालय में आरोपी युवक ने लगाई फांसी, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दी जानकारी

25 Apr 2026

Bhopal: किसानों के लिए CM Mohan की बड़ी घोषणाएं, गेहूं खरीदी की तारीख 9 मई तक बढ़ी

25 Apr 2026

Bihar Latest News: Gopalganj में लूट के बाद खूनी बवाल, फा*रिंग और भीड़ के गुस्से में गई तीन जानें

25 Apr 2026
विज्ञापन

हिसार में निजी स्कूलों की मनमानी पर उठा सवाल; फीस, किताबें और यूनिफॉर्म बनी अभिभावकों की बड़ी चिंता

25 Apr 2026

रिश्वत लेते महिला वनरक्षक और वाचर गिरफ्तार, मामले की जानकारी देता पीड़ित ठेकेदार उदयपाल सिंह

25 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: कड़ी सुरक्षा में होमगार्ड परीक्षा शुरू, 11 केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

25 Apr 2026

VIDEO: नकली दवा मामले में पांच फर्म के लाइसेंस निरस्त

25 Apr 2026

VIDEO: यूपी बोर्ड टॉप-10 में छाईं बेटियां...

25 Apr 2026

VIDEO: हाईस्कूल में 95.40% पास, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड; प्रदेश में दूसरे नंबर पर आगरा

25 Apr 2026

VIDEO: यूपी बोर्ड टॉप-10 में छाईं बेटियां, बेटों को पीछे छोड़ रचा नया इतिहास

25 Apr 2026

Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस तैयार, पुलिस मुख्यालय ने दी व्यापक ब्रीफिंग

25 Apr 2026

Video: कमता तिराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, शहीद पथ व पॉलिटेक्निक जाने वाले वाहनों का बदला रूट

25 Apr 2026

Shimla: मंडी की इशा ठाकुर ने काली गघरी गाने से जीता दर्शकों का दिल

25 Apr 2026

रायबरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली की होमगार्ड परीक्षा संपन्न

25 Apr 2026

मां सीता के जन्मोत्सव के उल्लास में डूबी रामनगरी, दोपहर 12 बजे हुई माता जानकी के प्राकट्य की आरती

25 Apr 2026

Chardham Yatra में Online Booking के नाम पर Cyber Fraud! आशीष कुमार चौहान ने दी चेतावनी | Dehradun

25 Apr 2026

Rajasthan Weather News: राज्य में गर्मी का डबल अटैक, Heatwave के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट

25 Apr 2026

UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी, 45 जिलों में लू चलने की चेतावनी

25 Apr 2026

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नाबालिग बालिका का रेस्क्यू, नेपाली युवक गिरफ्तार

25 Apr 2026

Madhya Pradesh Weather : 20 से ज्यादा जिलों में लू चलने की चेतावनी, Chattarpur सबसे ज्यादा गर्म

25 Apr 2026

Kullu: प्रियंता शर्मा बोलीं- कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिला विरोधी

25 Apr 2026

होमगार्ड परीक्षा: अयोध्या में पहली पाली में 744 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

25 Apr 2026

Video: लखनऊ के 55 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, पहली पाली देकर निकले अभ्यर्थी बोले- पेपर आसान

25 Apr 2026

'भ्रम फैला रही है..' भाजपा पर हमलावर हुईं डिंपल यादव

25 Apr 2026

ग्रेटर नोएडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: छात्र बोले- आसान लगा पेपर; देखें अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट

25 Apr 2026

Delhi: दिल्ली में कैंसर का बढ़ता प्रकोप, CAPS शिविर में 250 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, देखें खास रिपोर्ट

25 Apr 2026

गुरुग्राम वाले ध्यान दें!: HSVP के सेक्टरों में 27 अप्रैल से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

25 Apr 2026

फरीदाबाद: एक सोसाइटी में 33 केवीए सब स्टेशन की मांग, प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग

25 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed