{"_id":"69ec6be06db5dec9a107e4fe","slug":"video-anti-encroachment-drive-to-begin-in-gurugrams-hsvp-sectors-from-april-27-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम वाले ध्यान दें!: HSVP के सेक्टरों में 27 अप्रैल से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम वाले ध्यान दें!: HSVP के सेक्टरों में 27 अप्रैल से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
लाइसेंस कॉलोनियों के बाद अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों में अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संपदा अधिकारी-2 डॉ. अनुपमा मलिक ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। पांच टीमों का गठन किया गया है, जो 27 अप्रैल से कार्रवाई शुरू करेंगी। इस क्षेत्र में कुल 32 सेक्टर शामिल हैं।
सेक्टर-34 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि डीटीपी (इन्फोर्समेंट) की तर्ज पर अब एचएसवीपी भी अपने सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करेगा। उन्होंने सेक्टरवासियों से अपील की कि 27 अप्रैल से पहले स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रवर्तन टीम द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ ने बताया कि यह अभियान 27 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक चलेगा। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।