सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: Case registered against the son of the vice president of the city council for celebratory firing

Dewas News: विधायक के बाद नप उपाध्यक्ष के बेटे की दादागीरी, प्रतिबंध के बावजूद की हर्ष फायरिंग, मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 18 Apr 2025 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा मार्च में जिले में हथियारों के सार्वजनिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। आदेश की अवहेलना पर नेमावर थाना पुलिस ने IPC की धाराओं 125 व 223 के तहत मामला दर्ज किया है। 

Dewas News: Case registered against the son of the vice president of the city council for celebratory firing
आरोपी भानु प्रताप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले के नेमावर में कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद भी हर्ष फायरिंग खुलेआम की जा रही है। कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि  नेमावर नगर परिषद उपाध्यक्ष के पुत्र ही हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आने के बाद नेमावर पुलिस ने नगर परिषद उपाध्यक्ष के पुत्र पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। किस तरह कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इस वीडियो देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। 

Trending Videos


बता दें कि बीते दिन माता टेकरी इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के समर्थकों का माता टेकरी पर विवाद का वीडियो सामने आया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और विधायक पुत्र ने पंडित से माफी मांगी थी। इस घटना के बाद अब नगर पंचायत उपाध्यक्ष के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सत्ता नेताओं के रसूख को साफ दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मार्च में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर था, जिसमें कोई भी व्यक्ति समूह, संस्था, सार्वजनिक स्थान पर स्थान किसी भी प्रकार का हथियार अग्नि शास्त्र लेकर नहीं जा सकता है। यदि वह इसका उपयोग करता है तो उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।  कलेक्टर ने आदेश जारी करने के बाद में यह आदेश दो माह के लिए पूरे जिले में लागू रहने की बात भी कही थी।
 

ये भी पढ़ें- संत राघव देवाचार्य को सोशल मीडिया पर सिर तन से जुदा करने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार


नेमावर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
नेमावर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजपाल सिंह के बेटे भानु प्रताप एक कार्यक्रम के दौरान 12 बोर बंदूक से हर्ष फायर किया था। इसके बाद में इसका एक वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था वीडियो के वायरल होने के बाद में और कलेक्टर के आदेश की अवहेलना को लेकर नेमावर थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दा ने भानु प्रताप पर 125, 223 के बी एन एस की धारा के तहत मामला मामला दर्ज किया था।
 

ये भी पढ़ें- सनी देओल के लिए लोगों की गजब दीवानगी,'जाट' देखने ट्रैक्टर में बैठकर PVR पहुंचा फैंस का रेला

सत्ता नेता के पुत्र सत्ता के नशे में चूर
सूत्रों के अनुसार यह लाइसेंसी बंदूक राजपाल सिंह तोमर के नाम पर है।  नगर परिषद के उपाध्यक्ष के यहां शादी समारोह में यह हर्ष फायरिंग की गई थी और नगर परिषद उपाध्यक्ष के पुत्र भानु तोमर ने अपने शोसल मीडिया अकाउंट पर वीडियो रील बनाकर पोस्ट किया है। अब वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed