सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Operation Trinetram busts robbery, arrests three accused

Dewas News: ऑपरेशन त्रिनेत्रम की बड़ी कामयाबी, लूट का खुलासा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत बस स्टैंड लूटकांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर पुलिस ने लूटा गया नकद, मोबाइल और दस्तावेज सहित पूरा मशरूका बरामद किया।

Operation Trinetram busts robbery, arrests three accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका भी बरामद कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि 4-5 जून 2026 की दरमियानी रात शिवपुरी निवासी आनंद रघुवंशी देवास बस स्टैंड पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उन्हें लाल रंग के ई-रिक्शा में बैठाकर दुर्गापुरा-सिया क्षेत्र में ले गए। वहां आरोपियों ने झूमा-झटकी कर उनके पर्स से 3,600 रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया तथा फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 के तहत धारा 308(5) एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: कमिश्नर कार्यालय में बेसुध होकर गिर पड़ा था; पुलिसकर्मी बने मसीहा

सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज
जांच के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निर्णायक साबित हुई। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त लाल रंग के ई-रिक्शा की पहचान की गई, जिससे पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरुण हनोतिया (23), संदीप हनोतिया (21) निवासी खातीखेड़ी बरखेड़ा तथा रवि कुल्ला (18) निवासी ग्राम भजानिया, जिला शाजापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके कब्जे से लूटा गया पूरा सामान बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा, उप निरीक्षक संजय वर्मा, प्रधान आरक्षक सुनील देथलिया, हेमंत डाबी, रवि गरोड़ा, वैभव, सुजीत, नवीन पटेल तथा साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर और प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed