सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Poklane Machine operator injured when house collapses during railway line construction work

देवास में हादसा: मकान तोड़ रही थी पोकलेन मशीन, तीन मंजिला घर भरभराकर उसी पर गिरा; ढाई घंटे बाद चालक को निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन परियोजना के तहत कमालपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिला मकान अचानक पोकलेन मशीन पर गिर गया, जिससे ऑपरेटर प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकालकर इंदौर रेफर किया गया। हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी।

Poklane Machine operator injured when house collapses during railway line construction work
देवास में तीन मंजिला इमारत ढह गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन परियोजना के तहत बाधक बने पांच मकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कार्रवाई के दौरान एक तीन मंजिला मकान अचानक पोकलेन मशीन पर गिर गया, जिससे मशीन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।





प्राप्त जानकारी के अनुसार बागली तहसीलदार नीरज प्रजापति के निर्देशन में कमालपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण में बाधक बने पांच मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई थी। संबंधित मकान मालिकों को पूर्व में नोटिस जारी कर मकान हटाने के निर्देश दिए गए थे। बताया गया कि करीब आठ दिन पहले भी प्रशासन द्वारा मकान खाली कर स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैहर में सड़क हादसा: परिजनों को छोड़कर लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत दो की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
Trending Videos


तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिरा
जब मकान तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी, इस दौरान कुंतला पति रमेश बेनीवाल का तीन मंजिला मकान भर-भराकर नीचे आ गया और इस दौरान पोकलेन का ऑपरेटर प्रताप सिंह (असम) दब गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद में ऑपरेटर को मलबे से निकाल गया। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद राहत एवं बचाव दल ने ऑपरेटर को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया।

हादसे के बाद प्रशासन ने मकान तोड़ने की कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी। जिन मकानों को हटाने के निर्देश दिए गए थे उनमें शकुंतला पति रमेश बेनीवाल, अनिता पति राजेश बेनीवाल, राजकुमार जैन, प्रेम नारायण मेसरिया तथा भगवान सिंह दरबार के मकान शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण कार्य को गति देने के लिए की जा रही थी। 

मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला मकान गिरा

मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला मकान गिरने से दबे पोकलेन चालक को तलाशते लोग

 

मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला मकान गिरा

मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला मकान गिरने से दबे पोकलेन चालक को तलाशते लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed