सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: Rs 32 lakh looted from a cooperative society employee

Dewas News: सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रुपयों से भरा बैग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

यह घटना तब हुई जब वे किसानों से ऋण वसूली की राशि बैंक में जमा कराने जा रहे थे। बदमाशों ने रास्ता रोककर धमकाया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद देवास पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी।

Dewas News: Rs 32 lakh looted from a cooperative society employee
भागते हुए बाइक सवारों की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई। यहां दो नकाबपोश बदमाशों ने सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कर्मचारी को रास्ते में घेरकर धमकाया और कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, पीपलरावां क्षेत्र के जमोनिया स्थित सहकारी सोसायटी के सहायक सचिव मुकेश पटेल किसानों से ऋण वसूली के 32 लाख रुपये लेकर टोंक खुर्द स्थित सहकारी बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। जब वे जमोनिया से बरदू गांव के रास्ते पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था, इस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कर्मचारी को धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भावना हत्याकांड के आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम, भोपाल से धार भागे

चार से पांच थाने की पुलिस लगी आरोपियों की तलाश में
देवास सहित आसपास के थानों की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश में जुड़ गई। जिनमें टोंकखुर्द पुलिस हरकत में आई और तुरंत सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया। कई स्थानों पर चेकपॉइंट लगाए गए, जबकि आसपास के जिलों को भी वारदात की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed