सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Police raided Patthar Guradia in Dewas and recovered lakhs of rupees from 18 gamblers

Dewas News: देवास के पत्थर गुराड़िया में पुलिस ने दी दबिश, 18 जुआरी से लाखों की राशि की बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पत्थर गुराडिया गांव में जुए के अड्डे पर छापा मारकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹4,97,000 नगद, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

Police raided Patthar Guradia in Dewas and recovered lakhs of rupees from 18 gamblers
देवास पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्थर गुराडिया गांव में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹4,97,000 नगद, कई मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Trending Videos

पुलिस को मिल रही थी लगातार शिकायतें
बरोठा थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पत्थर गुराडिया गांव में एक घर के अंदर जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी संजय शर्मा के नेतृत्व में दो से तीन टीमों का गठन किया गया। योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
पुलिस की टीम जब जुए के अड्डे पर पहुंची तो वहां मौजूद लोग दांव लगा रहे थे। अचानक छापा पड़ने से जुआरियों में हड़कंप मच गया और कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वे भागने में असफल रहे। पुलिस ने मौके से ₹4,97,000 नगद, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

आरोपियों को भेजा गया जेल
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को देवास एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा और कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर नहीं जा सका।

पुलिस की सख्त चेतावनी
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने जुआ खेलने वालों और ऐसे अड्डे संचालित करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जुए जैसे अवैध कार्यों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed